PlayBreaking News

दिल्ली से टोरंटो जाने वाली एयर कनाडा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट AC43 में जांच जारी

Follow on Google News
दिल्ली से टोरंटो जाने वाली एयर कनाडा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट AC43 में जांच जारी
नई दिल्ली। दिल्ली से टोरंटो जाने वाली एयर कनाडा फ्लाइट AC43 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एयर कनाडा फ्लाइट को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट को रात 10:50 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन उसे आइसोलेशन बे में भेज दिया गया है। फ्लाइट की जांच चल रही है।

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 4 जून को रात 10.50 बजे, आईजीआई एयरपोर्ट स्थित DIAL (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) कार्यालय में एक ईमेल प्राप्त हुई, जिसमें एयर कनाडा की उड़ान के अंदर बम होने की धमकी दी गई थी, जो टोरंटो के लिए प्रस्थान करने वाली थी। मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, गहन निरीक्षण किया गया और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कानूनी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

अकासा और इंडिगो की फ्लाइट को भी मिली धमकी

हाल ही में आकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट और इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में सोमवार को बम की सूचना मिली। जिसके बाद सुरक्षा कारणों से आकासा एयर की फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया है। 3 जून को दिल्ली से मुंबई जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद उसे अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इसमें एक बच्चा और 6 क्रू मेंबर्स सहित 186 पैसेंजर्स सवार थे। सुबह 10:13 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया। अभी जांच की जा रही है। वहीं चेन्नई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट बम की अफवाह के कारण दो घंटे लेट हो गई। अधिकारियों ने बताया कि, थुरैपक्कम स्थित इंडिगो कॉल सेंटर में एक कॉल आया था। जिसमें कहा गया कि, चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में बम धमाका होगा। तब तक पैसेंजर्स फ्लाइट में बैठ चुके थे। धमकी मिलने के बाद सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया और फ्लाइट को आइसोलेशन-बे में ले जाकर तलाशी ली गई। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सुरक्षा प्रोसेस पूरी होने के बाद फ्लाइट सुबह 10.30 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई।

हाल ही में सामने आए ऐसे मामले

1 जून : चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5314 में बम की अफवाह फैली थी। इसमें 172 पैसेंजर्स थे। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर करके फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। हालांकि, जांच के दौरान फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फ्लाइट सुबह करीब 6.50 बजे चेन्नई से रवाना हुई थी। मुंबई जाने के दौरान इसमें एक लावारिस रिमोट मिला। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 8.45 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई। 2 जून : पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी। 2 जून की सुबह 10.19 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी घोषित कर दिया गया। ये भी पढ़ें-  फ्लाइट्स में बम की अफवाह : अकासा एयर का दिल्ली-मुंबई विमान अहमदाबाद डायवर्ट, इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट दो घंटे लेट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts