PlayBreaking News

इंदौर जू में आया नया मेहमान, अफ्रीकन जेब्रा ने लिया जन्म, जामनगर से आया था जोड़ा

Follow on Google News
इंदौर जू में आया नया मेहमान, अफ्रीकन जेब्रा ने लिया जन्म, जामनगर से आया था जोड़ा
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के चिड़ियाघर में एक नया मेहमान आया है। रविवार रात अफ्रीकन जेब्रा ने जन्म लिया। जू के अधिकारियों के अनुसार जेब्रा और मां दोनों स्‍वस्‍थ हैं। इसी के साथ जेब्रा की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इस साल जनवरी में एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय ने व्हाइट टाइगर के बदले यह अफ्रीकन जेब्रा मंगाए थे। जेब्रा के जोड़े को गुजरात के जामनगर से लाया गया था। https://x.com/psamachar1/status/1805135694941049222

दोनों स्वस्थ, विशेष देखरेख में रखा

इंदौर जू मैनेजमेंट के अनुसार जेब्रा ने रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे बच्‍चे को जन्‍म दिया। शावक (बेबी जेब्रा) और उसकी मां दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें विशेष देखरेख में रखा गया है। मैनेजमेंट ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहली बार किसी अफ्रीकन जेब्रा ने जन्म लिया है। पूरे प्रदेश में जेब्रा सिर्फ इंदौर के चिड़ियाघर में है। फिलहाल, बेबी जेब्रा चहलकदमी करते हुए नजर आ रहा है।

पर्यटक जल्द कर सकेंगे दीदार

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय प्रबंधन का मानना है कि जेब्रा का यह शावक चिड़ियाघर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमें उम्मीद है कि यह पर्यटकों को आकर्षित करेगा। पर्यटकों के लिए यह एक नई रोचकता होगी और खासकर बच्चों के लिए यह अनुभव अत्यंत रोमांचक होगा। पर्यटक जल्द ही इसके दीदार कर सकेंगे।

सफेद शेरों के बदले मिले थे अफ्रीकी मेहमान

बता दें कि एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर प्राणी संग्रहालय ने व्हाइट टाइगर के बदले यह अफ्रीकन जेब्रा मंगाए हैं। इन अफ्रीकन जेब्रा को गुजरात के जामनगर से इंदौर लाया गया था। इसके बदले में इंदौर से व्हाइट टाइगर जामनगर भेजा गया। ये भी पढ़ें-इंदौर पहुंचा जेब्रा का जोड़ा, एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सफेद शेरों के बदले जामनगर से मिले अफ्रीकी मेहमान मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts