PlayBreaking News

People's Breaking :जबलपुर-भोपाल हाईवे पर बड़ा हादसा, NH-45 पर भरभराकर गिरा पुल

जबलपुर- भोपाल हाईवे पर रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। एनएच-45 पर पुल का एक हिस्सा धंसने के कारण अफरा-तफरी मच गई।
Follow on Google News
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर बड़ा हादसा, NH-45 पर भरभराकर गिरा पुल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-45) पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब यहां का एक रेल ओवर ब्रिज अचानक भरभराकर गिर गया। जबलपुर-भोपाल NH-45 पर स्थित जर्जर पुल के गिरने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह रेल ओवर ब्रिज महज कुछ साल पहले ही बनकर तैयार हुआ था, लेकिन रविवार दोपहर यह पूरी तरह जमींदोज हो गया। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। 

    Uploaded media

    मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, पुल का एक हिस्सा पहले से क्षतिग्रस्त था, जिसे सुधारने का काम चल रहा था। प्रशासन ने सुरक्षा के नाम पर एक हिस्सा बंद कर रखा था, लेकिन दूसरे हिस्से से भारी वाहनों की आवाजाही जारी थी। रविवार दोपहर को वह हिस्सा भी अचानक गिर गया, जिससे निर्माण कार्य और सुरक्षा दावों की पोल खुल गई। गनीमत रही कि पुल गिरते समय कोई बड़ा वाहन उसके ठीक नीचे नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

    कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने मौके पर पहुंचकर संज्ञान लिया। उन्होंने कड़े शब्दों में आरोप लगाया कि यह फ्लाईओवर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। संजय यादव ने कहा कि अधिकारी जिस ब्रिज को सुरक्षित बता रहे थे, वह अपनी उम्र से पहले ही कैसे ढह गया? स्थानीय लोगों का भी आरोप है कि निर्माण के समय घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था, जिसकी शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज किया। इसके लिए जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाना चाहिए।

    लोगों ने कहा- नहीं देंगे टोल

    घटना के बाद लोगों का कहना है ब्रिज निर्माण भारी भ्रष्टाचार किया गया है, जिसके चलते यह ब्रिज भरभराकर गिर गया। लोगों ने यह भी कहा कि जब तब ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो जाता है तब तक टोल नहीं देंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts