AFG vs AUS : T20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया, सुपर 8 में 21 रन से जीते

किंग्सटाउन। अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप 2024 में बड़ा उलटफेर कर दिया है। रविवार (23 जून) को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 149 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 127 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
दोनों टीमों के बीच वनडे में 4 और टी20 में दो मुकाबले खेले गए हैं। अफगानिस्तान की टीम वनडे में ऑस्ट्रेलिया से कभी नहीं जीती, लेकिन टी20 में दूसरे ही मैच में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी और इतिहास रच दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान की यह पहली जीत है।
गुलाबदीन नायब ने 4 ओवरों में महज 20 रन देकर 4 विकेट लिए। नवीन-उल-हक ने 4 ओवरों 20 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद नबी ने 1 ओवर में सिर्फ 1 रन दिया और 1 विकेट लिया। कप्तान राशिद खान को भी एक सफलता हाथ लगी। ओमरजई ने भी एक विकेट लिया।
सुपर 8 में ग्रुप-1 का समीकरण
दोनों टीमों के बीच वनडे में 4 और टी20 में दो मुकाबले खेले गए हैं। अफगानिस्तान की टीम वनडे में ऑस्ट्रेलिया से कभी नहीं जीती, लेकिन टी20 में दूसरे ही मैच में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी और इतिहास रच दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान की यह पहली जीत है।
गुरबाज और इब्राहिम ने अर्धशतक जड़ा
अफगानिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) ने 118 रन की साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रखी। हालांकि, कमिंस ने लगातार दूसरे मैच में दो ओवरों में हैट्रिक पूरी करते हुए अफगानिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।