इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर निगम ने अवैध कब्जे को किया ध्वस्त, देखें VIDEO

इंदौर। नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी के खिलाफ बुधवार को फिर से अभियान शुरू किया गया। पहले दिन इस अभियान में नगर निगम द्वारा चिन्हित अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया गया।

नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा कॉलोनी सेल की समीक्षा बैठक में यह तय किया गया कि जिन कॉलोनियों के वैध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने अपने कागजात नगर निगम के समक्ष पेश कर दिए हैं। वहीं ऐसी शहर की निर्माणाधीन अवैध कार्यों को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई थी। निर्माणाधीन अवैध कानून के खिलाफ बुधवार से अभियान शुरू किया गया।

निर्माणाधीन मकानों को तोड़ा गया

नगर निगम द्वारा जोन क्रमांक 13 के दीनदयाल उपाध्याय बिलावली जोन के अंतर्गत तेजाजी नगर चौराहे के पास स्काईलाइन कॉलोनी के पीछे आयुष कॉलोनी का निर्माण चल रहा था। कॉलोनाइजर कैलाश शर्मा के द्वारा कॉलोनी में मुरम रोड बना दी गई थी। वही चार मकानों का निर्माण भी शुरू हो गया था। नगर निगम द्वारा इन मकानों को बुधवार को तोड़ने का काम शुरू किया गया।

चंदन नगर में भी चलेगा बुलडोजर

निगम नगर निगम द्वारा चंदन नगर क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने एक कॉलोनी को आकार देने का काम किया जा रहा है। ऐसी शिकायत नगर निगम को मिली थी कॉलोनाइजर द्वारा जमीन पर तार फेंसिंग कर दी गई है। एक सड़क का निर्माण भी कर दिया गया है। वहां जमीन पर सभी प्लाटों पर भी अलग-अलग प्लांटिंग के निशान नगर निगम को मिले थे। कॉलोनाइजर के खिलाफ नगर निगम द्वारा पहले थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। वहीं बुधवार को नगर निगम द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई यहां पर भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Shivpuri News : 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button