दतिया : सांसद कंगना रनौत ने मां पीतांबरा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना, भारतीय परिधान में नजर आई एक्ट्रेस

दतिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने आज मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा शक्तिपीठ में माता का आशीर्वाद लिया। पारंपरिक भारतीय परिधान में सजी कंगना ने पूरे भक्ति भाव के साथ मां पीतांबरा देवी की पूजा-अर्चना की और महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया।
मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा
दरअसल, सुबह के समय कंगना रनौत शक्तिपीठ पहुंचीं। वहां पुजारियों के सान्निध्य में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव पर दुग्ध अभिषेक किया। श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए कंगना ने मंदिर प्रांगण में लोगों का अभिवादन किया। श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित नजर आए। कंगना रनौत के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की थी। देखें वीडियो...












