Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नर्मदापुरम में अतिक्रमण पर कार्रवाई, 18 हेक्टेयर जमीन 6 ट्रैक्टर, 5 जेसीबी से खाली कराई, विरोध करने वालों को ले गए थाने

Follow on Google News
नर्मदापुरम में अतिक्रमण पर कार्रवाई, 18 हेक्टेयर जमीन 6 ट्रैक्टर, 5 जेसीबी से खाली कराई, विरोध करने वालों को ले गए थाने
मंगलवार नर्मदापुरम में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। सुबह करीब 7 बजे 200 से ज्यादा फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस जवानों की टीम ने कार्रवाई शुरू की। 5 जेसीबी और 6 ट्रैक्टर के साथ अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू होते ही स्थानीय लोग विरोध करने लगे। इस विरोध के बीच पुलिस ने 4-5 लोगों को थाने ले गई। यह कार्रवाई सोहागपुर रेंज में की गई, जहां 18 हेक्टेयर जमीन पर पिछले 8 साल से कब्जा था।

18 हेक्टेयर जमीन पर 2017 से कब्जा

डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर मयंक सिंह गुर्जर ने बताया कि यह भूमि 2017 में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से विस्थापित हुए खामदा गांव के ग्रामीणों के लिए आवंटित की गई थी। जबकि इन विस्थापितों ने यहां मकान तो बना लिए थे, लेकिन खेती के लिए दी गई भूमि पर छिंदवाड़ा से आए कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। इस भूमि पर 2019 से अतिक्रमणकारी खेती कर रहे थे।

कड़ी कार्रवाई के बाद नोटिस जारी

कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। वन विभाग ने अब सख्त आदेश जारी किए और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई में अधिकारियों ने मौके पर फेंसिंग का काम भी शुरू किया और नाली बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

महिला वनरक्षकों की तैनाती

अतिक्रमण हटाने के लिए जिलेभर से महिला वनरक्षकों को तैनात किया गया है। इनमें एसडीएम नीता कोरी, एसडीओपी संजू चौहान, एसडीओ रचना शर्मा, रेंजर सुमित पांडे और माखननगर थाना प्रभारी हेमंत निशोद शामिल हैं। इन अधिकारियों के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेजी से चल रही है, बावजूद इसके कुछ स्थानीय लोग इस कदम के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- साइबर ठगी का नया जाल : बैंक बैलेंस चैक करते ही खाली हो जाता है अकाउंट, बरतें ये सावधानियां

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts