भारत के चैंपियन बनने के पीछे 5 हीरो :सैमसन ने लगातार धुंआधार फिफ्टी लगाई, बुमराह बॉलिंग के किंग

फाइनल में जब टीम का स्कोर रुकता हुआ नजर आ रहा था, तब शिवम दुबे ने आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन बनाकर भारत का स्कोर 255 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
Follow on Google News
सैमसन ने लगातार धुंआधार फिफ्टी लगाई, बुमराह बॉलिंग के किंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार रात खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने हर विभाग में दमदार खेल दिखाया। बल्लेबाजों ने बड़े स्कोर खड़े किए तो गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। इस जीत में पूरी टीम का योगदान रहा।
    लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने अहम मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। आइए जानते हैं भारत की इस ऐतिहासिक जीत के 5 बड़े हीरो कौन रहे।

    1. संजू सैमसन – बड़े मैचों के भरोसेमंद खिलाड़ी

    भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस टूर्नामेंट में टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए। लीग स्टेज में प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में मौका मिला और उन्होंने इसे पूरी तरह भुनाया। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन मैचों में शानदार अर्धशतक लगाए। फाइनल में भी उन्होंने 89 रन की बेहतरीन पारी खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

    Uploaded media

    2. बुमराह - गेंदबाजी जिम्मा संभालने में माहिर

    जसप्रीत बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी सटीक गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया। फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द फाइनल बने। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर भी रहे। बुमराह ने 8 मैचों में कुल 14 विकेट लिए। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी उनकी शानदार गेंदबाजी ने भारत की जीत तय कर दी थी।

    Uploaded media

    3. ईशान  टीम को तेज ओपनिंग शुरुआत दिलाई

    टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम में शामिल किए गए ओपनर ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक लगाए। फाइनल में ईशान ने केवल 21 गेंदों में 247.61 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए और संजू सैमसन के साथ 48 गेंदों में 105 रन की तेज साझेदारी की। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 77 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की थी।

    यह भी पढ़ें: भारत पर नोटों की बरसात! जानिए वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी मिली प्राइज मनी?

    4. हार्दिक पंड्या- बल्ले और गेंद दोनों से बिखेरा जलवा

    हार्दिक पंड्या ने इस टूर्नामेंट में एक सच्चे ऑलराउंडर की भूमिका निभाई। उन्होंने 9 मैचों में 217 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल रहा। उनकी स्ट्राइक रेट 160.74 रही। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी 9 विकेट झटके। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में पंड्या ने 12 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेलकर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया और गेंद से भी अहम योगदान दिया।

    5. शिवम दुबे - अंतिम ओवर में मचाया गदर

    फाइनल मुकाबले में एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 250 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी। 16वें ओवर में जिमी नीशम ने संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को आउट कर मैच का रुख बदल दिया था। लेकिन शिवम दुबे ने आखिरी ओवरों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मैच की तस्वीर बदल दी। उन्होंने 20वें ओवर में जिमी नीशम के खिलाफ 2 छक्के और 3 चौके जड़ते हुए सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत का स्कोर 255 रन तक पहुंच गया।

    Uploaded media
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts