UP SIR 2026 :आ गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 2.89 करोड़ नाम कटे, जिनके नाम छूटे उन्हें एक और मौका

उत्तर प्रदेश के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बाद मंगलवार को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई। इसमें 2.89 करोड़ नाम कट गए हैं। अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च को जारी होगी। अब 30 दिन यानि 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
आ गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 2.89 करोड़ नाम कटे, जिनके नाम छूटे उन्हें एक और मौका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया के बाद राज्य में कुल 12.55 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 2.89 करोड़ नाम, यानी करीब 18 फीसदी वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे मतदाताओं की है, जो राज्य से बाहर शिफ्ट हो चुके हैं या जिनका नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज था।

    SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद आंकड़े

    • अब कुल मतदाता हैं 12.55 करोड़
    • कुल कम हुए वोटर - 2.89 करोड़  
    • नए पोलिंग बूट बनाए गए - 15030
    • गणना पत्र प्राप्त हुए - 12 करोड़ 55 हजार
    • स्थायी रूप से शिफ्ट हुए वोटर - 2.17 करोड़
    • मृत पाए गए वोटर - 46.23 लाख
    • डुप्लीकेट या लापता वोटर - 25.47 लाख

    आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी और आम लोगों की चिंता

    SIR से पहले उत्तर प्रदेश में कुल 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता थे। अब ड्राफ्ट लिस्ट में नामों की संख्या में भारी कटौती सामने आने के बाद राजनीतिक दलों से लेकर आम मतदाताओं तक चिंता बढ़ गई है। जिन लोगों का नाम सूची से कट गया है या जिनकी जानकारी गलत दर्ज है, वे 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    ड्राफ्ट लिस्ट आई, फाइनल सूची का इंतजार

    निर्वाचन आयोग की ओर से फिलहाल केवल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है। आयोग के अनुसार फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। इस बीच मतदाताओं को अपनी प्रविष्टियां जांचने का मौका दिया गया है, ताकि किसी तरह की त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके। 

    नाम या विवरण गलत है तो कर सकते हैं शिकायत 

    अगर किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है, लेकिन नाम, पता या अन्य जानकारी गलत दर्ज है, तो वह 6 फरवरी तक अपने क्षेत्र के बीएलओ कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए फॉर्म-6 भरकर जमा करना होगा। 6 जनवरी से 6 फरवरी तक मिलने वाली सभी आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक किया जाएगा।

    6 मार्च को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

    निर्वाचन आयोग के मुताबिक सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 6 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि राज्य में वास्तविक मतदाता संख्या क्या रहेगी। 

    इन जिलों में कटे सबसे ज्यादा वोट 

    • 1. लखनऊ में सबसे ज़्यादा वोट कम हुए है । यहां 30.04 फीसदी वोट कम हुए है। यहां 39,94,535 वोटर थे, लेकिन अब 27,94,397 मतदाता रह गए हैं।
    • 2. गाज़ियाबाद  में 28.83 फीसदी वोट कटे हैं।
    • 3.बलरामपुर  में 25.98 फीसदी वोटर कम हुए हैं।
    • 4.कानपुर नगर में 25.50 फीसदी वोट कटे हैं।
    • 5. मेरठ में 24.65 फीसदी वोट कम हुए है।
    • 6. प्रयागराज में यहां 24.64 फीसदी वोट कटे हैं।
    • 7.गौतमबुद्ध नगर में 23.98 फीसदी वोटर कम हुए हैं।
    • 8. आगरा में 23.25 फीसदी वोटर कम हुए हैं।
    • 9. हापुड़ में 22.30 फीसदी वोटर कम हुए हैं।
    • 10. शाहजंहापुर में 21.76 फीसदी वोटर कम हुए हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts