हालात :32 हजार गैस सिलेंडरों की बुकिंग पेंडिंग, प्रशासन का दावा ; जल्द सामान्य होगी स्थिति हर दिन 7 हजार अधिक बुकिंग हो रहीं

शहर की गैस एजेंसियों पर सोमवार को अधिक संख्या में लोगों की भीड़ नहीं मिली। सोमवार को जवाहर चौक, पांच नंबर, नेहरू नगर, जहांगीराबाद, शाहपुरा, कोलार, भेल बरखेड़ा सहित शहर की 38 गैस एजेंसियों पर इक्का-दुक्का ही लोग सिलेंडर लेकर पहुंचे।
Follow on Google News
32 हजार गैस सिलेंडरों की बुकिंग पेंडिंग, प्रशासन का दावा ; जल्द सामान्य होगी स्थिति हर दिन 7 हजार अधिक बुकिंग हो रहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पीपुल्स संवाददाता भोपाल। शहर रसोई गैस उपलब्धता नहीं होने की अफवाहों के बीच शहरवासी एक सप्ताह से निरंतर बुकिंग कर रहे हैं। इंडेन,भारत,एचपी के बुकिंग नंबरों, वॉट्सऐप नंबर के जरिए सिलेंडरों की अधिक बुकिंग हो रही है। इससे बुकिंग की पेंडेंसी सोमवार तक बुकिंग की पेंडेंसी 32 हजार तक पहुंच गई है। जिला खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि सामान्य दिनों में 7 से 9 हजार सिलेंडरों की बुकिंग होती थी, जो अब बढ़कर 14 हजार हो रही है। अधिक बुकिंग होने से गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ लगने की स्थिति बनी। अब बीते तीन से चार दिन में सिलेंडरों के लिए मारामारी की स्थिति नहीं बन रही है। हर दिन 11 से 12 सिलेंडरों की आपूर्ति होने लगी है। जल्द ही पेंडेंसी दूर की जाएगी। इसके लिए लगातार प्रशासन की टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध गैस रिफिलिंग, कालाबाजारी करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

    मार्च के आखिरी सप्ताह में ऐसे बढ़ी सिलेंडरों के बुकिंग की पेंडेंसी

    दिनांक, दिन, सिलेंडरों की बुकिंग पेंडेंसी

    24 मार्च, मंगलवार,7000
    25 मार्च, बुधवार,10000
    26 मार्च, गुरुवार,15000
    27 मार्च, शुक्रवार,18000
    28 मार्च, शनिवार, 25000
    29 मार्च, रविवार, 28000
    30 मार्च,सोमवार,32000
    (नोट : जिला खाद्य प्रशासन के अनुसार सिलेंडरों की बुकिंग अधिक हो रही है, इसलिए सोमवार तक 32 हजार सिलेंडरों की बुकिंग पेंडिंग हो गई। प्रशासनिक सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार यह आकड़े दिए गए हैं। थोड़ा-बहुत अंतर संभव है। प्रशासन का दावा है कि चार से पांच दिनों में सभी पेंडेंसी खत्म कर दी जाएगी।)
    एक नजर में सिलेंडरों की बुकिंग की स्थिति
    4.5 लाख रसोई गैस के उपभेक्ता शहर में हैं।
    50 हजार व्यवसायिक सिलेंडरों के उपभोक्ताओं की संख्या।
    7 से 9 हजार के उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग सामान्य दिनों में कराते हैं।
    3 से 5 हजार सिलेंडरों की अधिक बुकिंग अधिक हो रहीं।
    14 हजार बुकिंग पांच दिनों से लगातार हो रहीं।
    11 हजार हर दिन सिलेंडरों की आपूर्ति कराने का प्रशासन का दावा।

    कोलार में सिलेंडरों से भरी लोडिंग गाड़ी लावारिस छोड़ी, प्रशासन जांच में जुटा

    शहर के उपनगर कोलार गेहूंखेड़ा डीमार्ट के पास एक सिलेंडरों से भरी लोडिंग गाड़ी लावारिस छोड़ दी है। गाड़ी का ड्राइवर देर रात तक जिला खाद्य प्रशासन की टीम को नहीं मिला, जिससे सिलेंडरों की जब्ती की कार्रवाई की जा सके। जिला खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह ने बताया कि सोमवार को तीन जगहों पर प्रशासन की टीम पहुंची। कोलार डीमार्ट के पास एक सिलेंडरों की भरी गाड़ी मिली है, जिसमें ताला लगा हुआ है। दो कर्मचारियों को नजर रखने के लिए गाया है। संभवत : सिलेंडरों का अवैध परिवहन किया जा रहा होगा। इसके अलावा करोंद में गैर रिफिलिंग की शिकायत मिली। हमारी टीम जब तक पहुंची तब तक वहां से सिलेंडर गायब कर दिए गए। दो पासबुक मिली हैं। जांच जारी है। गैस की अवैध रिफिलिंग करने वालों, अवैध परिवहन व कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं है। कई जगह से शिकायतें मिल रही हैं। प्रशासन की टीम कार्रवाई कर रही है। सिलेंडरों की कालाबाजारी नहीं होने देंगे।

    यह भी पढ़ें: भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार: 24 मीटर नीचे उतरी ‘दुर्गावती’, शुरू हुई अंडरग्राउंड टनल की खुदाई

    एजेंसियों पर नहीं दिखी लोगों की भीड़, सिलेंडरों की मारामारी हो रही

    शहर की गैस एजेंसियों पर सोमवार को अधिक संख्या में लोगों की भीड़ नहीं मिली। सोमवार को जवाहर चौक, पांच नंबर, नेहरू नगर, जहांगीराबाद, शाहपुरा, कोलार, भेल बरखेड़ा सहित शहर की 38 गैस एजेंसियों पर इक्का-दुक्का ही लोग सिलेंडर लेकर पहुंचे। एजेंसियों के गोदाम पर थोड़ी बहुत भीड़ रही, जो बीते 15 दिनों से हो रही भीड़ से बहुत कम रही। प्रशासन की ओर से फिर से लोगों को अपील की गई कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिक संख्या में सिलेंडरों की बुकिंग कराकर भरे हुए सिलेंडरों का भंडारण नहीं करें। 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक करें। उज्जवला योजना वालों को 45 दिन बाद ही सिलेंडर दिया जाएगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts