Gen-Z का प्रदर्शन :भोपाल में IAS संतोष वर्मा के पुतले को गधे पर बैठाकर जुलूस निकाला

ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ अमर्यादित बयान देने वाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है। सरकार के शोकॉज नोटिस के बावजूद सामाजिक संगठनों में गुस्सा है। शनिवार को ब्राह्मण समाज के युवाओं ने वर्मा के पुतले को गधे पर बैठाकर घुमाया। 
Follow on Google News
भोपाल में IAS संतोष वर्मा के पुतले को गधे पर बैठाकर जुलूस निकाला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। IAS संतोष वर्मा के बयान के बाद नाराज लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। शनिवार को राजधानी भोपाल में ब्राह्मण समाज के युवाओं ने IAS संतोष वर्मा का पुतला जलाया। इससे पहले नाराज प्रदर्शनकारियों ने संतोष वर्मा के पुतले को गधे पर बैठाकर उनके खिलाफ विरोध दर्ज कराया और उनके पुतले को जलाकर पद से बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान युवाओं ने बेटियों के सम्मान में Gen-Z मैदान में, बेटियों के सम्मान में ब्राह्मण समाज मैदान में, संतोष वर्मा को फांसी देनी होगी, जैसे नारे लगा रहे थे।  

    सरकार IAS संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करे

    इस दौरान ब्राह्मण समाज के युवा विवेक त्रिपाठी ने कहा कि IAS संतोष वर्मा ने बेटी को लेकर जो बयान दिया हो, वो किसी भी समाज की हो यह बयान बहुत ही गलत है। संतोष वर्मा की विकृत मानसिकता का विरोध किया जा रहा है। संतोष वर्मा एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति का विरोध किया जा रहा है। अभी तक सरकार ने उन्हें हटाया नहीं है, सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई जल्दी से जल्दी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के ब्राह्मण नेताओं को भी सड़क पर उतरना चाहिए। अगर IAS संतोष वर्मा को तत्काल बर्खास्त नहीं किया गया तो ब्राह्मण समाज के युवा पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को विवश होगा।

    मंत्री, सांसद भी जता चुके हैं विरोध 

    IAS संतोष वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, रीवा के सांसद जनार्दन मिश्र भी अपना विरोध जता चुके हैं। सांसद जनार्दन ने वर्मा की पदोन्नति में हुई अनियमितता की जांच के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र लिखा है। इसके आलवा ब्राह्मण समाज और अन्य संगठनों ने भी IAS संतोष वर्मा का खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किए हैं। वर्मा के बयान के खिलाफ सरकार की ओर से कारण बताओ नोटिस दिया गया है, जिस पर उन्हें सात दिन में जवाब देना है। तय समय में जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की जाएगी। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts