Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केक खाने से युवक की मौत :बस्ती के महुआ डाबर गांव का मामला, फूड प्वाइजनिंग की आशंका

बस्ती के महुआ डाबर गांव में रविवार को 18 वर्षीय अमन सिंह ने बंद पैकेट का चॉकलेट केक खाया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसी केक का हिस्सा मासूम ओंकार को भी दिया गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं और केक की एक्सपायरी और कारण का पता लगाया जा रहा है।
बस्ती के महुआ डाबर गांव का मामला, फूड प्वाइजनिंग की आशंका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बस्ती के महुआ डाबर गांव में रविवार को सुबह करीब 10 बजे युवक अमन सिंह (18) ने एक बंद पैकेट का चॉकलेट केक खाया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसी केक का एक हिस्सा गांव के तीन वर्षीय मासूम ओंकार को भी दिया गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ने पूरे गांव में मातम फैला दिया।

    जानें पूरा मामला

    महुआ डाबर गांव निवासी संतोष सिंह ने बताया कि उनके बेटे अमन ने गांव की एक दुकान से छोटा पैकेट का बंद चॉकलेट केक खरीदा। वह घर लौटकर केक खाने लगा और मासूम ओंकार को भी उसका एक टुकड़ा दे दिया। कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। रास्ते में अमन की मौत हो गई, जबकि ओंकार की हालत गंभीर होने पर उसे कैली अस्पताल रेफर किया गया।

    इस घटना की जानकारी मिलते ही सीओ हर्रैया स्वर्णिम सिंह और प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। दुकानदार से पूछताछ की जा रही है कि केक कब और कहां से मंगाया गया था। केक की एक्सपायरी डेट और अन्य सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। अमन के पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा।

    फूड प्वाइजनिंग की आशंका

    सीएमओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फूड प्वाइजनिंग का मामला लगता है। हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजी जाएगी।

    ये भी पढ़ें: डिफेंस और एनर्जी में नई साझेदारी… भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, PM मोदी-कार्नी की मुलाकात में कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

    बता दें कि अमन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। आसपास के लोगों के अनुसार वह हंसमुख स्वभाव का था और कक्षा 10 फेल होने के बाद घर पर ही रहता था। वह अक्सर गांव की दुकान पर आता-जाता रहता था। रविवार को केक खाने के बाद उसकी मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। होली से ठीक पहले हुई इस घटना ने गांव वालों को चौंका दिया है।

    दुकानदार से पूछताछ

    पुलिस ने दुकानदार को बभनान चौकी ले जाकर पूछताछ की। उसने बताया कि केक बभनान बाजार के स्टेशन रोड स्थित दुकान से लाया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि केक में क्या समस्या थी और किस कारण से युवक की मौत हुई।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts