NEET Paper Leak :दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा- श्वेत पत्र जारी किया जाए

NEET-UG और अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से इन मामलों पर विस्तृत श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि छात्रों के मन में व्याप्त असमंजस और अविश्वास को दूर करने के लिए सरकार को पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा- श्वेत पत्र जारी किया जाए
फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर NEET-UG एवं NTA द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं में हुई पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों पर केंद्र सरकार से एक विस्तृत श्वेत पत्र (White Paper) जारी करने की मांग की है।

/img/89/1780652057972

/img/89/1780652133906

विद्यार्थियों में बढ़ी चिंता और असमंजस 

सिंह ने कहा कि NEET-UG 2026 परीक्षा निरस्त होने से लाखों विद्यार्थी मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति में हैं। विद्यार्थियों के मन में सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि पूर्व में हुए पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की जांच में क्या प्रगति हुई तथा दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई।

जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर उठे सवाल

पत्र में सिंह ने उल्लेख किया कि NEET-UG 2024 पेपर लीक प्रकरण तथा UGC-NET 2024 परीक्षा से जुड़े मामलों में जांच एजेंसियों की कार्यवाही को लेकर लगातार प्रश्न उठ रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अभाव में विद्यार्थियों के बीच भ्रम और अविश्वास की स्थिति निर्मित हो रही है।

ये भी पढ़ें: मैं भाजपा का हूं या तमिलियन...! यह कंफर्म करना मुश्किल था; इस्तीफे के बाद अन्नामलाई ने की नई पार्टी की घोषणा

आठ वर्षों के मामलों का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग 

दिग्विजय सिंह ने मांग की है कि केंद्र सरकार पिछले आठ वर्षों में NTA द्वारा आयोजित परीक्षाओं में हुई सभी पेपर लीक और अनियमितताओं का विवरण सार्वजनिक करे। इसके साथ ही प्रत्येक मामले में की गई जांच, गिरफ्तार आरोपियों, आरोप-पत्र अथवा क्लोजर रिपोर्ट की स्थिति, जांच की वर्तमान प्रगति तथा आरोपियों की कानूनी स्थिति की जानकारी भी सार्वजनिक की जाए।

पारदर्शिता से ही लौटेगा छात्रों का विश्वास 

उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थियों का भविष्य और उनके मन में परीक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास दांव पर लगा हुआ है। ऐसे समय में पारदर्शिता और जवाबदेही ही युवाओं का विश्वास बहाल कर सकती है। श्वेत पत्र जारी करना छात्रों के बीच विश्वास निर्माण का महत्वपूर्ण कदम होगा।

ये भी पढ़ें: 3 दिन बाद ही DK शिवकुमार सरकार में दरार! मनचाहा विभाग नहीं मिला तो मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, वादाखिलाफी का लगाया आरोप

तत्काल कदम उठाने की अपील 

सिंह ने आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री इस विषय की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाएंगे और देश के विद्यार्थियों को स्पष्ट एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts