भोपाल में शुरू हुई पानी सप्लाई:कोलार पाइपलाइन दुरुस्त, चार इमली समेत कई इलाकों में पहुंच रहा पानी

भोपाल में पिछले तीन दिनों से जल संकट झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शहर की बड़ी आबादी को पानी उपलब्ध कराने वाली कोलार पाइप लाइन का सुधार कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद शुक्रवार सुबह से प्रभावित इलाकों में दोबारा जलापूर्ति शुरू कर दी गई।
Follow on Google News
कोलार पाइपलाइन दुरुस्त, चार इमली समेत कई इलाकों में पहुंच रहा पानी

भोपाल। शहर की करीब 40 प्रतिशत आबादी को प्रभावित करने वाली कोलार लाइन में आए लीकेज के कारण कई क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया था। तीन दिन तक चले मरम्मत कार्य के बाद निगम ने सीधे फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी टंकियां भरकर नियमित पानी सप्लाई बहाल की जाएगी। 

कोलार लाइन का सुधार कार्य पूरा

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि कोलार लाइन के सुधार के बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। लोगों को जल्द राहत देने के लिए पहले टंकियां नहीं भरी गईं, बल्कि फिल्टर प्लांट से सीधे पानी की सप्लाई की गई। इससे प्रभावित क्षेत्रों तक कम समय में पानी पहुंचाया जा सका। निगम का लक्ष्य जल्द से जल्द सभी इलाकों में जल वितरण सुनिश्चित करना है। इससे लंबे इंतजार के बाद लोगों को राहत मिली है।

ये भी पढ़ें: रायसेन हाईवे पर भीषण हादसा! आमने सामने टकराईं दो बसें, 5 की मौत 24 से ज्यादा घायल

75 से अधिक प्रभावित इलाकों में पहुंचा पानी

बताया जा रहा है कि चार इमली, शिवाजी नगर, तुलसी नगर, ई-1, ई-5, ई-6, अरेरा कॉलोनी, पीजीबीटी, नारियलखेड़ा, टीला जमालपुरा, जवाहर चौक और इब्राहिमपुरा सहित कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई कर दी गई है। अन्य इलाकों में भी चरणबद्ध तरीके से जलापूर्ति की जा रही है। विभाग लगातार वितरण व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में दबाव के अनुसार पानी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। 

सप्लाई के बाद भरी जाएंगी 68 टंकियां

निगम अधिकारियों के अनुसार भोपाल में कोलार, नर्मदा, केरवा और बड़ा तालाब परियोजनाओं की कुल 173 टंकियां हैं। इनमें से कोलार परियोजना से जुड़ी 68 टंकियों को जलापूर्ति पूरी होने के बाद भरा जाएगा। सामान्य तौर पर पहले टंकियां भरी जाती हैं और फिर सप्लाई होती है, लेकिन इस बार लोगों की परेशानी को देखते हुए व्यवस्था बदली गई। 

ये भी पढ़ें: CCTV का फुल फॉर्म जानते हैं आप? सिर्फ कैमरा नहीं, सुरक्षा का है सबसे बड़ा हथियार

तीन दिन तक चला मरम्मत कार्य

कोलार परियोजना की 1650 एमएम व्यास वाली ग्रेविटी पाइप लाइन में लीकेज आने के कारण पिछले तीन दिनों से सुधार कार्य चल रहा था। इस दौरान 75 से अधिक इलाके जल संकट से प्रभावित रहे। कई स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया गया, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हुई। कई लोगों को रुपए देकर पानी खरीदना पड़ा। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts