अमेठी में दबंगई का वीडियो वायरल, युवक को बेल्ट से पीटा, नाक रगड़ने को किया मजबूर

Follow on Google News
अमेठी में दबंगई का वीडियो वायरल, युवक को बेल्ट से पीटा, नाक रगड़ने को किया मजबूर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेठी। जिले के बाजगढ़ गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमरेंद्र सिंह नाम का एक हिस्ट्रीशीटर दबंगई दिखाते हुए एक कमजोर युवक शशांक मिश्रा को बेरहमी से पीटता हुआ दिख रहा है। पीपुल्स अपडेट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

    Twitter Post

    दबंग का वायरल हुआ वीडियो

    वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अमरेंद्र सिंह जो खुद को बाहुबली समझता है। शशांक मिश्रा को बेल्ट एवं थप्पड़ों से पीट रहा है। उसे जमीन पर पड़े रहकर पैरों में नाक रगड़ने के लिए मजबूर कर रहा है।  

    आरोपी अमरेंद्र सिंह पर दर्ज हैं गंभीर मुकदमे

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी अमरेंद्र सिंह पर पहले से ही जानलेवा हमले समेत कई गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन वह अब तक आजाद घूम रहा था। पीड़ित शशांक मिश्रा की शिकायत के बाद यह मामला गरमा गया है। फिलहाल आरोपी पीड़ित के साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा पता नहीं चला है।

    पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

    वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग सक्रिय हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र में इस घटना से दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts