Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

World Photography Day: फोटोग्राफर्स के लिए भोपाल शहर किसी स्वर्ग से कम नहीं, आइए कैमरे की नजर से इसका दीदार करें

World Photography Day: फोटोग्राफर्स के लिए भोपाल शहर किसी स्वर्ग से कम नहीं, आइए कैमरे की नजर से इसका दीदार करें

भोपाल। हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ तस्वीरें लेने का नहीं, बल्कि पलों को कैद करने और यादों को सहेजने का दिन है। कहते हैं एक अच्छी तस्वीर हजारों किताबों को खुद में समेटे होती है। अगर इस दिन की बात भोपाल के नजरिए से करें, तो यह शहर फोटोग्राफरों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। झीलों का शहर, मस्जिदों की नजाकत, पुराने बाजारों की रौनक और आधुनिकता का मेल भोपाल हर क्लिक में अपनी अलग कहानी कहता है।

Uploaded media

 अवध की शाम और बनारस की सुबह जैसी नजाकत भोपाल की यहां की झीलों से है और न जाने कितने मंजर जो शहर की खूबसूरती को दर्शाते हैं। तो इंतजार किस बात का, आइए हम भी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर मनीष शशि शुक्ला के कैमरे की नजर से भोपाल की दीदार करें।

Uploaded media

झीलों का शहर है भोपाल

भोपाल को सिटी ऑफ लेक्स कहा जाता है। यहां की बड़ी झील (भोजताल) और छोटी झील फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं। सुबह का सूर्योदय और शाम की ढलती धूप में इन झीलों का नजारा कैमरे में उतर जाए तो तस्वीर किसी पेंटिंग जैसी लगती है। झील किनारे नावों की कतार और उड़ते पक्षी हर फोटोग्राफ में एक अलग रंग भर देते हैं।

Uploaded media

ऐतिहासिक इमारतें और मस्जिदें हैं मौजूद

Uploaded media

 

भोपाल की पहचान इसकी भव्य मस्जिदों से भी है। ताज-उल-मसाजिद एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, जो अपने वास्तुशिल्प और गुलाबी संगमरमर की खूबसूरती से कैमरे को मंत्रमुग्ध कर देती है। इसके अलावा मोती मस्जिद और पुरानी हवेलियां भी फोटोग्राफी के शौकीनों को आकर्षित करती हैं। पुरानी भोपाल की गलियों में चलते हुए कैमरे में हर फ्रेम एक नई कहानी बन जाता है।

Uploaded media

 पुराने भोपाल के चौक बाजार और सर्राफा रंगों, रोशनियों और लोगों की रौनक से भरे रहते हैं। यहां की गलियों की तंग चौड़ाई, परंपरागत परिधान और खान-पान की विविधता तस्वीरों में लोकसंस्कृति का असली रंग भर देती है। खासकर शाम के वक्त सर्राफा के खाने की दुकानों की लाइटें और भीड़, कैमरे में एक जीवंत माहौल पैदा करती हैं।

कैसा है नया भोपाल

केवल पुराना ही नहीं, भोपाल का नया रूप भी तस्वीरों में बेहद आकर्षक है। शौर्य स्मारक, भारत भवन और वैन विहार नेशनल पार्क आधुनिकता और प्रकृति का संगम पेश करते हैं। वन विहार की हरियाली और खुले में विचरते जानवर फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन विषय हैं। वहीं शौर्य स्मारक का स्थापत्य कला और रोशनी का मेल रात के समय और भी निखर जाता है।

Uploaded media

भोपाल एक ऐसा शहर है जो हर मौसम में तस्वीरों के लिए खास बन जाता है। बरसात में झीलों का पानी और आसमान में छाए बादल, सर्दियों में सुबह की धुंध और गर्मियों में ढलते सूरज का लालिमा से भरा आकाश, हर पल कैमरे में कैद करने लायक होता है।

Uploaded media

(Photographs Credit: Wildlife Photographer Manish Shashi Shukla)

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts