इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : महिला के पैर में लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; जानें पूरा मामला

इंदौर। भेरूघाट पर रविवार को एक महिला के पैर में गोली लग गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम बबली बामने पति ओम प्रकाश (30) निवासी बड़वाह खरगोन बताया जा रहा है। फिलहाल, गोली चलने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है।

महिला ने कहा- बैग निकालते समय गिरी पिस्टल

घायल महिला ने मीडिया को बताया कि वह अलमारी से बैग निकाल रही थी। तभी अचानक से वह बैग में रखी हुई एक पिस्टल नीचे आकर गिरी, जिससे उसके पैर में गोली जा लगी। महिला अभी यह जानकारी देने में असमर्थ बता रही है कि वह पिस्टल किस व्यक्ति की है। लेकिन, वह अपने परिवार के साथ कहीं जा रही थी और लापरवाही पूर्वक पिस्टल की गोली उसके पैर में जा लगी। महिला का अभी उपचार कराया जा रहा है।

बेटे ने दिया अलग बयान

महिला के साथ नाबालिग बेटे ने भी मीडिया से चर्चा की। जिसमें उसने अलग ही कहानी बताई है। बच्चे का कहना था कि वह अपने आर्मी वाले अंकल के साथ ओंकारेश्वर जा रहे थे और बैग फिसलने के बाद यह गोली चलने की घटना हुई है। लेकिन, दोनों ही बयानों में विरोधाभास के बाद अब पुलिस आगे की जांच करेगी।

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button