अन्यलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

हाई ब्लड प्रेशर की है समस्या तो डाइट में शामिल करें ये 8 फल, कंट्रोल रहेगा बीपी

नई दिल्ली। हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में लोगों के बीच तेजी से बढ़ने वाली एक आम समस्या है। खराब लाइफस्टाइल और टेंशन की वजह से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है। सामान्य शब्दों में कहे तो हमारी नसों पर पड़ने वाले खून के दबाव को ब्लड प्रेशर कहते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति तब होती है जब ये बहाव तेज हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर शरीर में हार्ट से जुड़ी परेशानी भी पैदा कर देता है। हालांकि आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं तो अपनी डाइट में ये फल शामिल करना बिल्कुल न भूलें।

केला

केला

केला पोटैशियम, ओमेगा-3, फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत है। यही पोटैशियम शरीर में सोडियम के लेवल को काबू में रखता है जिससे मरीज के ब्लड वेसल्स पर तनाव कम पड़ता है। सुबह खाली पेट 2 केले खाने से हाई ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है।

कीवी

कीवी

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कीवी बेहद फायदेमंद फल है। कीवी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करती है। कीवी का सेवन करने से दिल के दौरे, स्ट्रोक का खतरा कम होता है। कीवी में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। बीपी के रोगियों को रोजाना इससे बने जूस का सेवन करना चाहिए।

आम

आम

फलों का राजा आम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। आम में मौजूद फाइबर और बीटा कैरोटीन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

तरबूज

तरबूज

तरबूज में मौजूद अमीनो एसिड,पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, लाइकोपीन जैसे तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा तरबूज में मौजूद पोटैशियम एक्सरसाइज के दौरान ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

संतरा

संतरा

संतरे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही संतरे में फाइबर और विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

पपीता

पपीता

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो डाइट में तुरंत पपीता शामिल करें। पपीते में कई पोषक तत्व होते हैं। जैसे कि विटामिन सी, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम। ये सभी तत्व हाई ब्लड प्रेशर को काबू में करने में मदद करते हैं।

एवोकेडो

एवोकेडो

हाई ब्लड प्रेशर में एवोकेडो फल चमत्कार की तरह काम करता है। इस फल को खाने से ब्लड प्रेशर तो नॉर्मल रहता ही है साथ ही शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर भी कम होता है। एवोकेडो में भारी मात्रा में पोटैशियम और फोलेट पाया जाता है। ये दोनों ही दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में भरपूर ऐंटिऑक्सिडेंट, विटमिन सी और ओमेगा 3 फैटी ऐसिड होता है।इसमें मौजूद पोटैशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करनेमें मदद करता है।

न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Varun Katyal, Nutritionist And Wellness Expert) के अनुसार स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते हैं, जो एक प्रकार का फ्लेवोनोइड होता है। एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने पाया कि एंथोसायनिन (मुख्य रूप से स्ट्रॉबेरी) का सबसे ज्यादा सेवन करने वाले लोगों में कम एंथोसायनिन सेवन वाले लोगों की तुलना में उच्च रक्तचाप के जोखिम में 8 प्रतिशत की कमी आई थी।

संबंधित खबरें...

Back to top button