PlayBreaking News

हिमाचल में अनोखा विवाह… युवती ने दो भाइयों से रचाई शादी, फिर चर्चा में बहुपति प्रथा, खींचा सबका ध्यान

Follow on Google News
हिमाचल में अनोखा विवाह… युवती ने दो भाइयों से रचाई शादी, फिर चर्चा में बहुपति प्रथा, खींचा सबका ध्यान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Woman Marries 2 Brothers : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बार फिर ‘बहुपति प्रथा’ चर्चा में आ गई है। शिलाई उपमंडल के कुन्हाट गांव में एक युवती ने हट्टी जनजाति की सदियों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए दो सगे भाइयों से विवाह रचाया। यह अनोखी शादी न सिर्फ पूरे गांव की मौजूदगी में धूमधाम से संपन्न हुई, बल्कि अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

    तीन दिन तक चला विवाह समारोह

    सिरमौर के ट्रांस-गिरी क्षेत्र में रहने वाली सुनीता चौहान ने प्रदीप और कपिल नेगी नामक दो सगे भाइयों से विवाह किया। यह शादी 12 जुलाई को शुरू हुई और तीन दिन तक पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोक गीतों और नृत्य के साथ चली। गांववालों ने भी इस अनोखी शादी को पूरी तरह स्वीकार किया और उत्सव की तरह मनाया।

    Uploaded media

    दुल्हन ने खुद लिया निर्णय

    दुल्हन सुनीता चौहान ने मीडिया से कहा कि वह बहुपति परंपरा से पहले से परिचित थीं और यह फैसला उन्होंने पूरी तरह अपनी मर्जी से लिया। सुनीता ने कहा, “यह परंपरा मेरे समुदाय की सांस्कृतिक विरासत है और मैं इसे अपनाकर गौरवान्वित महसूस करती हूं।”

    बड़े भाई सरकारी कर्मचारी, छोटा भाई विदेश में

    बड़े भाई प्रदीप नेगी एक सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनके छोटे भाई कपिल नेगी विदेश में नौकरी करते हैं। दोनों भाइयों ने बताया कि यह निर्णय पारिवारिक सहमति से लिया गया है और इस पर उन्हें गर्व है। प्रदीप ने कहा- “हमने सार्वजनिक रूप से इस परंपरा को निभाया है क्योंकि हमें उस पर गर्व है।”

    वहीं, छोटे भाई कपिल बोले- “हम एक संयुक्त परिवार के रूप में अपनी पत्नी के लिए प्यार, स्थिरता और समर्थन सुनिश्चित करना चाहते हैं।”

    Uploaded media

    हट्टी जनजाति की बहुपति परंपरा

    हट्टी जनजाति हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर निवास करती है। इन्हें 2022 में अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिला। इस जनजाति में बहुपति प्रथा सदियों से चली आ रही है, हालांकि शिक्षा और आर्थिक बदलावों के कारण अब यह परंपरा दुर्लभ हो गई है।

    सामाजिक-आर्थिक कारणों से जुड़ी परंपरा

    बहुपति प्रथा में एक महिला एक से अधिक पुरुषों, खासकर सगे भाइयों से विवाह करती है। इसका मूल उद्देश्य था पैतृक संपत्ति का विभाजन रोकना, जिससे जमीन का बंटवारा न हो।

    हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई एस परमार ने इस परंपरा पर शोध भी किया था। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से ‘हिमालयी बहुपति प्रथा की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि’ पर पीएचडी पूरी की थी।

    क्यों प्रचलित थी बहुपति प्रथा?

    विशेषज्ञों के अनुसार, बहुपति प्रथा के पीछे पैतृक भूमि के बंटवारे को रोकना एक प्रमुख कारण रहा है। एक ही पत्नी होने से संपत्ति का बंटवारा नहीं होता और परिवार की एकता बनी रहती है। हालांकि, अब महिलाओं की साक्षरता, आर्थिक उन्नति और बदलते सामाजिक विचारों के कारण इस परंपरा का चलन कम हो गया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts