
देश के कई राज्यों में मौसम एक बार बदलता नजर आ रहा है। उत्तर भारत में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिनभर हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
MP में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज
एमपी में बीते दो दिनों से मौसम के तेवर बदल गए हैं। प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बुधवार को बारिश हो सकती है। भोपाल में भी हल्की बारिश के आसार हैं। प्रदेश में अगले 48 घंटे तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम के बदले अंदाज की वजह से दिन में गर्मी से राहत मिली है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Update : बौछारें पड़ने से वातावरण में घुली ठंडक, कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट
आज कहां कितना रह सकता है तापमान?
इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश
आज भी देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। आज अंडमान और निकोबार में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा के कुछ-कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी होगी।