राष्ट्रीय

Weather Update: खत्म हो गया नौतपा… कहीं सताएगी गर्मी, तो कहीं पड़ेंगी राहत की फुहारें, जानें मौसम का हाल

देश के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है, तो वहीं कई राज्यों में गर्मी और उमस ने एक बार फिर सताना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में पहुंच चुका है, लेकिन, उत्तर भारत के लोगों को साल की पहली मानसून बारिश के लिए जून के अंत तक का इंतजार करना होगा।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

  • मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
  • IMD ने कहा कि अगले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्व में छिटपुट भारी बारिश के साथ पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
  • मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश का अनुमान जताया है।
  • असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी।
  • इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल में अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान में अभी भी लू के आसार

केरल और कर्नाटक में मॉनसून दस्तक दे चुका है। आने वाले दिनों में मॉनसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अभी हीट वेव की संभावनाएं हैं।

जानिए प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली  26.0  42.0
श्रीनगर  12.0  26.0
अहमदाबाद  27.0  42.0
भोपाल  29.0  43.0
चंडीगढ़  26.0  42.0
देहरादून  22.0  41.0
जयपुर  30.0  43.0
शिमला  21.0  31.0
मुंबई  29.0  33.0
लखनऊ 26.0  43.0
गाजियाबाद  30.0 42.0
जम्मू  28.0  41.0
लेह  8.0  22.0
पटना  29.0  39.0

MP के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में तपिश बरकरार है। प्रदेश में सबसे गर्म खजुराहो रहा, अधिकतम तापमान 45 के ऊपर ही बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म रात राजगढ़ की रही। अगले दो दिन बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के 7-8 जिलों में लू के लिए यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ऐसा कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, जो प्रदेश के मौसम पर प्रभाव डाले। अगले दो दिन बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button