खेलफुटबॉल

नहीं रहे महान फुटबॉलर पेले: 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पेट के कैंसर से थे पीड़ित

साओ पोलो। दुनिया के सबसे महान और पसंदीदा फुटबॉलर पेले का गुरुवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। 20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेले पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। वह पिछले कुछ दिनों से साओ पोलो के हॉस्पिटल में भर्ती थे।

2021 में ट्यूमर का पता चला था

पेले को 2021 में कोलन में ट्यूमर निकला था, तभी से वे अस्पताल जा रहे थे। पेले के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उनपर कीमोथैरेपी का भी असर नहीं हो रहा था। पिछले कई दिनों से उनकी हालत नाजुक थी। 82 वर्षीय पेले के 7 बच्चे हैं।

IFFHS ने दिया था सदी के फुटबॉलर का खिताब

पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को हुआ था। उन्हें महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। 1999 में पेले को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल हिस्ट्री एंड स्टैटिस्टिक्स (IFFHS) ने सदी के फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में चुना था। इसी साल फ्रांसीसी वीकली मैग्जीन फ्रांस-फुटबॉल ने शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी चुनने के लिए पोल कराया। इसमें भी पेले नंबर एक पर रहे।

1,000वां गोल गरीब बच्चों को समर्पित

पेले ने अपने करियर में 760 अधिकृत गोल गए। इनमें से 541 गोल लीग चैंपियनशिप्स में किए थे। यही वजह है कि वे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी माने जाते हैं। पेले ने अपने करियर में कुल 1,363 मैचों में से 1,281 गोल किए। उन्होंने अपने 1000वें गोल को ब्राजील के गरीब बच्चों को समर्पित किया। ब्राजील में पेले को राष्ट्रीय हीरो का दर्जा दिया जाता है।

संबंधित खबरें...

Back to top button