Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गरीब की किस्मत का ‘जैकपॉट’ :सब्जी बेचने वाले ने दोस्त से उधार लेकर खरीदा लॉटरी टिकट, जीते 11 करोड़, दोस्त को 1 करोड़ देने की ऐलान

जयपुर के एक साधारण सब्ज़ी विक्रेता अमित सेहरा ने पंजाब स्टेट लॉटरी दिवाली बंपर 2025 में 11 करोड़ रुपये का शीर्ष पुरस्कार जीता है। यह टिकट उन्होंने अपने एक दोस्त रुपए उधार लेकर ही खरीदा था। विजेता
Follow on Google News
सब्जी बेचने वाले ने दोस्त से उधार लेकर खरीदा लॉटरी टिकट, जीते 11 करोड़, दोस्त को 1 करोड़ देने की ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जयपुर। किस्मत कब पलटी खा जाए कोई नहीं जानता। राजस्थान के एक साधारण सब्जी बेचने वाले अमित सेहरा की कहानी कुछ ऐसी ही है। पंजाब की एक छोटी सी यात्रा और एक दोस्त की मदद से उन्होंने पंजाब राज्य लॉटरी-दिवाली बंपर 2025 में पूरे 11 करोड़ रुपए का पुरस्कार जीतकर अपनी जिंदगी बदल दी है।

    उधार के पैसे से खरीदा जैकपॉट टिकट

    बता दें कि, जयपुर के कोटपुतली गांव के रहने वाले अमित सेहरा ठेले पर आलू, प्याज और टमाटर बेचते थे। वह अपने बच्चों को अफसर बनाने का सपना देखते थे। किस्मत ने उनका साथ दिया जब उन्होंने बठिंडा की यात्रा के दौरान अपने दोस्त मुकेश से 1,000 रुपए उधार लेकर दो लॉटरी टिकट खरीदे। एक टिकट उन्होंने अपनी पत्नी के लिए लिया जिस पर 1,000 रुपए का छोटा इनाम निकला, लेकिन उनके अपने टिकट पर 11 करोड़ रुपए का जैकपॉट लगा।

    दोस्त के लिए बड़े इनाम की घोषणा

    लॉटरी जीतने के बाद खुशी के मारे अमित की आंखों में आंसू आ गए थे। उन्होंने बताया कि उनके पास तो इनाम लेने के लिए चंडीगढ़ तक जाने के पैसे नहीं थे। उन्होंने इस अप्रत्याशित जीत को भगवान का आशीर्वाद बताया। कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने घोषणा की है कि वह अपने मददगार दोस्त मुकेश को 1 करोड़ रुपए देंगे। इसके अलावा वह मुकेश की दो बेटियों को भी 50-50 लाख रुपए देंगे।

    जीत की रकम से संवरेंगे बच्चों का जीवन

    अमित ने कहा है कि वह जीती हुई बाकी रकम का इस्तेमाल अपने बच्चों की शिक्षा और घर बनाने के लिए करेंगे ताकि उन्हें एक बेहतर जीवन दे सकें। पंजाब राज्य लॉटरी का परिणाम 31 अक्टूबर को घोषित किया गया था। अमित सेहरा की कहानी बताती है कि कैसे एक छोटी सी उम्मीद और दोस्ती का हाथ किसी की भी किस्मत छप्पर फाड़ के बदल सकता है।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts