Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BHU में पत्थरबाजी!छात्रों-गार्ड में भीषण भिड़ंत, पुलिस-पैरा मिलिट्री तैनात, मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा

वाराणसी के BHU में अचानक हालात बिगड़ गए और कैंपस पूरी तरह तनावग्रस्त हो गया। राजाराम हॉस्टल के पास छात्रों के दो गुटों में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते बड़े बवाल में बदल गई।
Follow on Google News
छात्रों-गार्ड में भीषण भिड़ंत, पुलिस-पैरा मिलिट्री तैनात, मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में मंगलवार देर रात ऐसा हंगामा हुआ कि पूरा परिसर युद्ध मैदान जैसा दिखने लगा। छात्रों और सिक्योरिटी गार्डों के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में बड़े बवाल में बदल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि कई थानों की पुलिस और PAC को मौके पर बुलाना पड़ा।

     कैसे हुई बवाल की शुरुआत?

    जानकारी के मुताबिक, राजाराम हॉस्टल के पास दो छात्र ग्रुप में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने कुछ छात्रों को पकड़ लिया और उन्हें हेड के सामने पेश करने लगे। इससे छात्र भड़क गए और कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। माहौल पहले से तनावपूर्ण था, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया। नाराज छात्रों ने गमले, कुर्सियां और काशी तमिल संगमम के पोस्टर तक फाड़ दिए।

    आमने-सामने क्यों आए छात्र और सुरक्षाकर्मी?

    घटना के समय कई छात्र मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उपद्रव करने वालों को पकड़कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंप दिया, लेकिन इससे बाकी छात्र और उग्र हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते हॉस्टलों से सैकड़ों छात्र बाहर निकल आए और सुरक्षाकर्मियों पर टूट पड़े। पत्थरबाजी में कई गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए।

     छात्रों का कहना है कि सबसे पहले उन पर लाठीचार्ज किया गया, इसी वजह से उन्होंने विरोध शुरू किया। वहीं कुछ छात्रों ने बताया कि सड़क हादसे में घायल एक छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड से शिकायत करने गया था, पर उसे भगा दिया गया।

    कैसे बना परिसर युद्ध का मैदान?

    राजाराम हॉस्टल के पास एक गाड़ी से बिड़ला हॉस्टल के छात्र को धक्का लगने के बाद स्थिति अचानक भड़क गई। नकाबपोश युवकों ने बिड़ला हॉस्टल के छात्रों पर हमला कर दिया। शिकायत लेकर छात्र चीफ प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचे, जहां कहासुनी इतनी बढ़ी कि कुछ ही देर में सैकड़ों छात्र इकट्ठा हो गए।

    करीब दो घंटे तक परिसर में अफरातफरी मची रही। पुलिस ने छात्रों को हॉस्टलों तक खदेड़कर स्थिति काबू में की।अधिकारियों के मुताबिक अब हालात शांत हैं और फिलहाल किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts