टेक और ऑटोमोबाइल्स

Whatsapp पर यूजर बना पाएंगे खुद का स्टिकर : बिना थर्ड पार्टी एप के कैसे यूज करें ये फीचर ? जानिए

WhatsApp पिछले एक महीने से अपने नए-नए फीचर्स की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब वॉट्सएप ने अपना नया फीचर लॉन्च कर दिया है। जहां पर आप अपना तैयार किया गया स्टिकर किसी को भी भेज सकते हैं। अब वॉट्सएप वेब और वॉट्सऐप डेस्कटॉप यूजर्स अपने हिसाब से स्टिकर बना सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि पिक्चर में स्माइली और वॉट्सएप पर पहले से मौजूद स्टिकर के साथ ही टेक्स्ट भी जोड़ सकते हैं। फिलहाल स्टिकर बनाने और पिक्चर को कस्टमाइज करने वाले इस फीचर को मैक और पीसी के लिए ही लॉन्च किया गया है।

स्टिकर बनाने के लिए थर्ड पार्टी एप की जरूरत नहीं

बता दें कि वॉट्सएप के इस नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये है कि अब यूजर को किसी थर्ड पार्टी एप की जरूरत नहीं होगी। अब तक यूजर को इसके लिए फोटो क्रॉपिंग ऐप की जरूरत होती थी। इससे यूजर के अकाउंट और फोन की सेफ्टी भी बढ़ जाएगी।

ऐसे करें नए टूल का यूज

  • सबसे पहले अपना वॉट्सएप लॉगइन करें।
  • जिस भी व्यक्ति या ग्रुप में स्टिकर भेजना चाहते हैं उसे ओपन करें।
  • स्माइली वाले आइकन पर क्लिक करके स्टिकर वाले टूल पर जाएं।
  • जैसे ही स्टिकर टूल पर क्लिक करेंगे आपको Create का ऑप्शन मिलेगा।
  • Create पर क्लिक करके किसी एक फोटो को सेलेक्ट कर लें।
  • फोटो सेलेक्ट होने के बाद ऊपर की ओर एडिट करने के कई ऑप्शन मिल जाएंगे।
  • उस स्टिकर के ऊपर आप नया स्टिकर, स्माइली, टेक्स्ट, पेंट, क्रॉप जैसे कई बदलाव कर कर सकते हैं।
  • स्टिकर जब तैयार हो जाए तब सेंड पर क्लिक कर दें।
  • इस स्टिकर की खास बात ये है कि इसे डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती।

टेक और ऑटोमोबाइल्स से संबंधित अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button