ताजा खबरराष्ट्रीयशिक्षा और करियर

ICSE-ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी : 10वीं के 99.47%, 12वीं के 98.19% स्टूडेंट पास; ऐसे चेक करें नतीजे

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को अपना परिणाम चेक करने के लिए इंडेक्स नंबर और यूनीक आई-डी की जरूरत होगी। इस बार 12वीं के 98.19% और 10वीं के 99.47% स्टूडेंट पास हुए हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  • होम पेज पर ICSE कोर्स सेलेक्ट करें।
  • अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, UID व कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • आपका ‘ICSE Class 10th Result 2024’ या ‘ISC Class 12h Result 2024’  स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • छात्र, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।

SMS पर चेक करें ICSE और ISC का रिजल्ट

  • सबसे पहले अपने मोबाइल मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • क्रिएट मैसेज में ISC या ICSE स्पेस देकर अपनी Unique Id टाइप करें।
  • इस मैसेज को 09248082883 नंबर पर भेज दें।
  • थोड़ी देर बाद रिवर्ट मैसेज में रिजल्ट आ जाएगा।

कब हुए थे एग्जाम

इस साल, ISC क्लास 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गईं थीं। वहीं, ICSE क्लास 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च के बीच हुईं थीं। इस साल 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवार ISC और ICSE बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए।

पिछले साल 10वीं में इन छात्रों ने किया था टॉप

  1. रुशील कुमार – 499 मार्क्स – 99.8%
  2. अनन्या कार्तिक – 499 मार्क्स – 99.8%
  3. श्रेया उपाध्याय – 499 मार्क्स – 99.8%
  4. अद्वय सरदेसाई – 499 मार्क्स – 99.8%
  5. यश मनीष भसीन – 499 मार्क्स – 99.8%
  6. तनय सुशील शाह – 499 मार्क्स – 99.8%
  7. हिया संघवी – 499 मार्क्स – 99.8%
  8. अविशी सिंह – 499 मार्क्स – 99.8%
  9. संबित मुखोपाध्याय – 499 मार्क्स – 99.8%

पिछले साल ये थे 12वीं के टॉपर्स

  1. रिया अग्रवाल – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
  2. इप्शिता भट्टाचार्य – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
  3. मोहम्मद आर्यन तारिक – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
  4. सुभम कुमार अग्रवाल – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
  5. मान्या गुप्ता – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत

ये भी पढ़ें- जेईई मेन का रिजल्ट घोषित, देश में महाराष्ट्र के नीलकृष्ण टॉपर, ग्वालियर के आदित्य मप्र में प्रथम

संबंधित खबरें...

Back to top button