अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

अमेरिका ने रूस पर लगाए 500 से अधिक नए प्रतिबंध, रूस-यूक्रेन जंग के दो साल पूरे होने पर की घोषणा

वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine War) की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यूक्रेन से जंग छेड़ने के खिलाफ अमेरिका ने रूस पर नए सिरे से 500 से अधिक प्रतिबंध लगाने का ऐलान शुक्रवार को किया है।

संस्थाओं पर एक्सपोर्ट प्रतिबंध लगाया

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि नवेलनी की जेल की सजा के जिम्मेदार लोगों और रूसी सेना से जुड़े व्यक्तियों को इस प्रतिबंध में निशाना बनाया गया है। अमेरिका रूस को सहायता देने वाले लगभग 100 संस्थाओं पर एक्सपोर्ट प्रतिबंध लगाया है। इसके पीछे अमेरिका का उद्देश्य रूस के तेल और एनर्जी से मिलने वाले पैसे पर चोट पहुंचाना है। बाइडेन ने कहा ये सभी कदम यूक्रेन के साथ युद्ध और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत के लिए रूस को जवाबदेह ठहराना है। उन्होंने कहा, पुतिन को अपनी आक्रामकता की कीमत चुकानी पड़ेगी।

वहीं यूरोपीय संघ ने भी 200 कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध की घोषणा की है, जिन पर रूस को हथियार खरीदने में मदद का आरोप है। इसी तरह अमेरिका ने 500 से अधिक ठिकानों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। इसका मकसद रूस पर दबाव बनाना है। यह घोषणा अमेरिका ने रूस-यूक्रेन जंग के दो साल पूरे होने पर किया।

रूस-यूक्रेन जंग को दो साल पूरे

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुई थी। कल यानी शनिवार को इसके पूरे दो साल हो रहे हैं लेकिन, रूस के रूख में कोई खास अंतर नजर नहीं आ रहा है। जब जंग की शुरुआत हुई तब भी अमेरिका सहित पश्चिम के कई देशों ने अमेरिका पर भारी प्रतिबंध लगाया था। इस युद्ध में कई शहर तबाह और सौकड़ों लोगों की जान चली गई। इसके वाबजूद यूक्रेन ने काफी सहास का परिचय दिया। अमेरिका भी यूक्रेन को समय समय पर युद्ध सामाग्री की आपूर्ति करता रहा है। वहीं रूस को ईरान और उत्तर कोरिया से युद्ध सामाग्री की सहायता मिल रही है।

ये भी पढ़ें- स्पेन में 14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग : जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग, 4 की मौत; कई लापता

संबंधित खबरें...

Back to top button