PlayBreaking News

ट्रंप को तानाशाह मानते हो?मीडिया ने ममदानी से किया सवाल, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- हां कह दो, मुझे फर्क नहीं पड़ता

महीनों की तीखी बयानबाजी के बाद ट्रंप और न्यूयॉर्क मेयर ममदानी व्हाइट हाउस में आमने-सामने आए तो माहौल बिल्कुल बदला दिखा। मुस्कान, हंसी-मजाक और तारीफों के बीच दोनों नेताओं ने शहर की सुरक्षा और हाउसिंग संकट पर साथ मिलकर काम करने की सहमति जताई।
Follow on Google News
मीडिया ने ममदानी से किया सवाल, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- हां कह दो, मुझे फर्क नहीं पड़ता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क सिटी के मेयर-इलेक्ट जोहरान ममदानी की व्हाइट हाउस में हुई पहली औपचारिक बैठक कई मायनों में अहम रही। लंबे समय से सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर कड़े बयान देने वाले दोनों नेता इस मुलाकात के बाद सहयोग के नए संकेत देते दिखे। क्राइम, माइग्रेशन, सुरक्षा और हाउसिंग जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई और न्यूयॉर्क सिटी को बेहतर बनाने की साझा प्रतिबद्धता सामने आई।

    राजनीतिक तकरार से बातचीत की मेज तक

    ट्रंप और ममदानी के बीच बीते महीनों में तीखी बयानबाजी होती नजर आई। ट्रंप ने ममदानी को ‘कम्युनिस्ट’ और ‘जिहादी’ तक कहा था, जबकि ममदानी ने ट्रंप की नीतियों को ‘तानाशाही प्रवृत्ति’ वाला बताया था। लेकिन व्हाइट हाउस की मुलाकात में दोनों नेताओं ने इस तल्खी को पीछे छोड़कर कामकाजी रिश्ते की शुरुआत करने के संकेत दिए।

    इस दौरान मीडिया ने ममदानी से पूछा कि, क्या वे अभी भी ट्रंप को फासिस्ट (तानाशाह) मानते हैं। ट्रंप ने बीच में कहते हुए कहा- कोई बात नहीं, हां कद दो। यह समझाने से आसान है। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। इस जवाब से दोनों के रिश्तों में सुधार साफ नजर आया। 

    पब्लिक सेफ्टी और क्राइम कंट्रोल पर सबसे लंबी चर्चा

    बैठक के बाद ट्रंप ने बताया कि, बातचीत का बड़ा हिस्सा अपराध नियंत्रण और सुरक्षा पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि, अगर सड़कों पर सुरक्षा नहीं होगी तो किसी भी सफलता की संभावना नहीं रहती। ट्रंप ने दावा किया कि, ममदानी सुरक्षा को लेकर शायद उनसे भी ज्यादा गंभीर नजर आए।

    वहीं ममदानी ने स्पष्ट कहा कि, उनकी नीतियां स्थानीय कानूनों और न्यूयॉर्कर्स की सुरक्षा पर आधारित रहेंगी। उन्होंने दोहराया कि, हम वही करेंगे जो हमारे शहर के कानून कहते हैं। ऐसे कानून जो न्यूयॉर्कर्स की रक्षा करते हैं।

    Uploaded media

    माइग्रेशन और ICE को लेकर मतभेद

    मुलाकात में इमिग्रेशन एक बड़ा मुद्दा रहा। ममदानी ने बताया कि, ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट) को लेकर बातचीत हुई, लेकिन शहर का कानून केवल 170 गंभीर अपराधों में ही फेडरल समन्वय की अनुमति देता है। उन्होंने कहा कि, व्यापक कार्रवाई से समुदायों में डर फैलता है और प्रशासन का ध्यान अपराधियों पर रहना चाहिए न कि आम प्रवासियों पर।

    ट्रंप ने भी माना कि चर्चा का फोकस ICE कम और क्राइम कंट्रोल ज्यादा रहा। उनके कहा कि, वह भी अपराध नहीं चाहते और मैं भी अपराध नहीं चाहता।

    हाउसिंग संकट पर ‘अप्रत्याशित सहमति’

    बैठक का सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह रहा कि दोनों नेता हाउसिंग क्राइसिस पर एकमत दिखे। ट्रंप ने कहा कि, लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि ममदानी अधिक घर बनाना चाहते हैं… और मैं भी यही चाहता हूं। दोनों ने संकेत दिए कि, किफायती आवास बढ़ाने पर साझेदारी का रास्ता निकाला जा सकता है।

    Uploaded media

    इजरायल सरकार पर ममदानी का तीखा रुख

    एक रिपोर्टर ने ममदानी से उनके पुराने बयानों पर सवाल किया, जिसमें उन्होंने इजरायल सरकार को “नरसंहार करने वाली” कहा था। ममदानी ने बिना पीछे हटे अपना रुख दोहराया और कहा कि,

    • इजरायल सरकार गाजा में नरसंहार कर रही है।
    • अमेरिकी टैक्स का पैसा घरेलू जरूरतों पर लगना चाहिए।
    • 1 लाख से ज्यादा बेघर न्यूयॉर्क बच्चों की स्थिति चिंता का विषय है।

    ट्रंप ने इस टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बैठक में भी इस मुद्दे पर नीति स्तर पर चर्चा नहीं हुई।

    ‘न्यूयॉर्क को बेहतर बनाना’ दोनों का साझा लक्ष्य

    बैठक के अंत में दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि, मतभेदों के बावजूद न्यूयॉर्क को सुरक्षित, सस्ता और रहने योग्य शहर बनाना उनकी प्राथमिकता है। ट्रंप ने कहा कि, अगर शहर में सकारात्मक बदलाव आते हैं तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी। ममदानी अच्छा काम करेंगे तो यह सभी के लिए अच्छा होगा। वहीं ममदानी ने भी मुलाकात को प्रोडक्टिव और स्पष्ट बताते हुए कहा कि बातचीत आगे भी जारी रहेगी।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts