CG Train Cancelled:6 से 8 मार्च तक 13 MEMU ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ से नागपुर और गोंदिया की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने 6 से 8 मार्च के बीच कई MEMU ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इस दौरान कुल 13 लोकल MEMU ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
6 से 8 मार्च तक 13 MEMU ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ से नागपुर और गोंदिया की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने 6 से 8 मार्च के बीच कई MEMU ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इस दौरान कुल 13 लोकल MEMU ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ऐसे में रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों और नौकरी-पेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के मुताबिक नागपुर मंडल में एक समपार फाटक पर गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है। इसी तकनीकी काम के कारण कुछ दिनों के लिए ट्रेनों का संचालन रोका गया है। इस वजह से छत्तीसगढ़ से गोंदिया और नागपुर रूट पर चलने वाली कई MEMU ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।

रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर असर

इन ट्रेनों के रद्द होने से सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो रोजाना नौकरी, व्यापार या पढ़ाई के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। दुर्ग, रायपुर, डोंगरगढ़, गोंदिया और इतवारी के बीच बड़ी संख्या में यात्री MEMU ट्रेनों से आवाजाही करते हैं। अगले तीन दिनों तक उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत: स्टेशन पर पति करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

रद्द रहने वाली ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार निम्न MEMU ट्रेनें तय तारीखों पर रद्द रहेंगी।

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम तारीख
68721 रायपुर - डोंगरगढ़  6 और 7 मार्च
68723 डोंगरगढ़ - गोंदिया  6 और 7 मार्च
68724 गोंदिया - रायपुर  7 और 8 मार्च
68741 दुर्ग - गोंदिया  6 और 7 मार्च
68742 गोंदिया - दुर्ग  6 और 7 मार्च
68743 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी

6 और 7 मार्च

68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी - गोंदिया

6 और 7 मार्च

68711 डोंगरगढ़ - गोंदिया 6 और 7 मार्च
68713 गोंदिया - नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी 6 और 7 मार्च
68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी - गोंदिया 6 और 7 मार्च

इन ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका जाएगा

कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार दो ट्रेनों को बीच मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा।

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम तारीख प्रभावित रूट
18109 टाटानगर - इतवारी एक्सप्रेस 6 मार्च दुर्ग - बोरतलाव के बीच
18239 कोरबा - इतवारी एक्सप्रेस 6 मार्च दुर्ग - बोरतलाव के बीच

सफर से पहले स्टेटस जरूर चेक करें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनकी जानकारी रेलवे की वेबसाइट और रेलवे इन्क्वायरी सिस्टम पर उपलब्ध है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर अनावश्यक परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts