Ujjain News : महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, कतार में खड़े भक्तों को रोककर खास को एंट्री देने पर हुआ विवाद

Ujjain News : महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, कतार में खड़े भक्तों को रोककर खास को एंट्री देने पर हुआ विवाद
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में एक बार फिर मारपीट की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं में उस वक्त मारपीट हो गई जब कतार में लगे भक्तों को रोककर खास को एंट्री दी गई। ये घटना बुधवार रात महाकाल की शयन आरती के दौरान हुई। निर्माल्य गेट पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और व्यक्ति, सुरक्षाकर्मियों के साथ निर्माल्य गेट पर विवाद कर रहे हैं।

सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई

जानकारी के मुताबिक, महाकाल मंदिर में एंट्री करने को लेकर बुजुर्ग महिला, उनके परिवार के लोग और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस हो गई। इतने में उनके साथ आया एक भक्त, सुरक्षाकर्मियों के साथ भिड़ गया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। कुछ देर बाद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- पुरी में जगन्नाथ उत्सव के दौरान पटाखों में विस्फोट, 15 झुलसे; अनुष्ठान देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts