Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इस्लामाबाद :पाकिस्तान में आर्मी चीफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 2 जजों का इस्तीफा

पाकिस्तान में आर्मी चीफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 2 जजों का इस्तीफा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख आसिम मुनीर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के जजों में नाराजगी ने नया रुख लिया है। सुप्रीम कोर्ट के दो सीनियर जज मंसूर अली शाह व अतहर मिनल्लाह ने इस्तीफा दे दिया है। जजों ने अपने इस्तीफे में कहा, मुनीर को कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा देने और डिफेंस चीफ बनाना संविधान से खिलवाड़ है। जजों ने 27वें संविधान संशोधन का विरोध किया है। 

    27वें संसोधन के खिलाफ उतरे जज

    दरअसल 27वें संविधान संशोधन के विरुद्ध पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में तेवर कड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जल्द ही दो-तीन जज भी अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि, संविधान संशोधन कर आर्मी चीफ को असीमित शक्तियां प्रदान कर लोकतंत्र के अन्य स्तंभों को खतरे में डाला जा रहा है।बता दें इस समय  पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस समेत 16 जज हैं। जबकि 9 पद अभी खाली चल रहे हैं। दो जजों के इस्तीफे के बाद सुप्रीम कोर्ट में 14 सिटिंग जज ही रह गए हैं।

    इमरान की पार्टी करेगी प्रदर्शन

    पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की संसदीय समिति ने 27वें संवैधानिक संशोधन के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है। समिति ने सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों के इस्तीफे की तारीफ की है। साथ ही न्यायपालिका से खुद ही संवैधानिक संशोधन के खिलाफ खड़े होने की अपील की है।

    विवहीं पक्षी गठबंधन ’तहरीक तहफ्फुज-आइनी-ए-पाकिस्तान’ (TTAP) ने गुरुवार को बैठक की। मीटिंग की अध्यक्षता TTAP चेयरमैन और PkMAP प्रमुख महमूद खान अचकजई ने की। इसमें PTI चेयरमैन बैरिस्टर गोहर अली खान, पूर्व स्पीकर असद कैसर और नेशनल असेंबली के अन्य सदस्य मौजूद थे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts