PlayBreaking News

IPL 2026 :चिन्नास्वामी स्टेडियम से आगाज, 13 अलग- अलग वेन्यू पर भिड़ंत, बिग- 3 पर रहेगी सबकी नजरें

सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान, कोलकाता और दिल्ली समेत सभी टीमों ने अपने कैंप शुरू कर दिए हैं। खिलाड़ियों की तैयारियों और नए फॉर्मेट के साथ यह सीजन पहले से ज्यादा रोमांचक होने वाला है।
Follow on Google News
चिन्नास्वामी स्टेडियम से आगाज, 13 अलग- अलग वेन्यू पर भिड़ंत, बिग- 3 पर रहेगी सबकी नजरें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 को अब से मात्र 10 दिन बचे हैं। इस बार लीग कुल 84 दिन चलेगी यानि कि पिछले सीजन से 10 दिन ज्यादा। ऐसे में अलग- अलग टीमों के बीच भिड़ंत आसान नहीं होगी। 19 वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। इस बार का सीजन एक बार फिर चौकों छक्कों की बारिश, विकटों की बौछार और नए उभरते हुए सितारों का परिचय करवाएगा।

    प्री-सीजन कैंप से टीमें तैयार

    सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।  चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी ने 1 मार्च से चेन्नई के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर दिया है। वहीं रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 10 फरवरी से कैंप शुरू किया, जिसमें जितेश, वेंकटेश और सुयश शर्मा जैसे प्लेयर्स शामिल हुए।

    GT ने नाथद्वार में कैंप लगाया

    गुजरात टाइटंस ने 16 फरवरी से नाथद्वारा में कैंप लगाया, जिसमें कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन नजर आए। पंजाब किंग्स ने अबु धाबी में कैंप किया, जबकि लखनई सुपर जाइंट्स ने अपने तेज गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में ट्रेनिंग के लिए भेजा। अब टीम का मुख्य कैंप लखनऊ में चल रहा है।

    ‘बिग-3’ पर सबकी नजर

    इस सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा ‘बिग-3’ महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर है। माना जा रहा है कि यह आखिरी मौका हो सकता है जब ये तीनों दिग्गज एक साथ मैदान पर खेलते नजर आएं। ऐसे में उनके फैंस को एक बार फिर अपने स्टार्स से बेहतर परफॉर्मेंस और टीम को चैंपियन बनते हुए देखने की जिद होगी।

    इस बार नए रोल में दिखेंगे धोनी?

    चेन्नई के ‘थाला’ यानि कि धोनी ने एम. ए चिदंबरम में पहले ही अभ्यास शुरू कर दिया है। 44 साल की उम्र में यह उनका विदाई सीजन माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार वे ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में ज्यादा नजर आ सकते हैं, हालांकि उनकी फिटनेस अब भी शानदार दिख रही है। हालांकि धोनी कितने मैच खेलेंगे और कितने नहीं ये अभी क्लियर नहीं हो पाया है। 

    रोहित ने नेट्स में बहाया पसीना

    जहां पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के धुरंदर बल्लेबाज रोहित शर्मा नेट्स में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पुल शॉट और बड़े शॉट्स पर खास काम किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने लीग से पहले करीब 11 किलो वजन भी कम किया है। अब सवाल यह है कि वे ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ बनेंगे या पूरी तरह बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।

    सभी फ्रेंचाइजी तैयारियों में जुटी

    सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान, कोलकाता और दिल्ली समेत सभी टीमों ने अपने कैंप शुरू कर दिए हैं। खिलाड़ियों की तैयारियों और नए फॉर्मेट के साथ यह सीजन पहले से ज्यादा रोमांचक होने वाला है। अब फैंस को बस उस दिन का इंतजार है, जब मैदान पर क्रिकेट का असली महाकुंभ शुरू होगा। हालांकि सीजन अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंचते हुए और ज्यादा रोमांचक बन जाता है। जो फैंस की धड़कने हर मैच, हर गेंद पर बड़ा देता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts