राष्ट्रीय

Curfew in Ranchi : नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ रांची में हिंसा, पथराव के बाद पुलिस ने लगाया कर्फ्यू

राजधानी रांची में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ बवाल मचा हुआ है। जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को जहां यूपी के प्रयागराज, लखनऊ, सहारनपुर में भारी बवाल देखने को मिला है। पथराव हुआ है और पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए हैं। वहीं, रांची के मेन रोड पर भी हिंसक प्रदर्शन हुआ है।

पत्थरबाजी में रांची SSP हुए घायल

रांची के मेन रोड पर एक समुदाय ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पत्थरबाजी में रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के भी घायल होने की खबर सामने आई है। भीड़ को अलग-थलग करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

रांची शहर में लगा कर्फ्यू

प्रशासन ने पथराव और आगजनी की घटना के बाद पूरे रांची शहर में कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कुछ समय तक इस तरह की पाबंदियां रहने वाली हैं। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रदर्शन कर रही भीड़ को भी समझाने का प्रयास हो रहा है। डीएम भी अपील कर चुके हैं कि अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए।

जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर गए

नमाज के बाद हुआ बवाल

जानकारी के मुताबिक, जुमे की नमाज के बाद रांची के मेन रोड में बड़ी संख्या में एक समुदाय के लोग जुटे। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर उन्हें आग के हवाले किया गया।

रांची के DIG ने क्या कहा ?

रांची के डीआईजी अनीश गुप्ता ने कहा कि स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है। हम अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहे हैं। भारी सुरक्षा तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

बिहार के मंत्री पर हमला

बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। जिसके बाद पुलिस उपद्रवियों से बचाकर उन्हें सुरक्षित जगह ले गई है। बता दें कि नवीन भाजपा के कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री हैं।

बांग्लादेश तक पहुंचा बवाल, ढाका में प्रदर्शन

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और नूपुर के खिलाफ नारेबाजी की। 16 जून को भारतीय दूतावास को घेरने की बात भी कही गई।

बांग्लादेश में नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन

हावड़ा में पुलिस की गांड़ी फूंकी

हावड़ा के अलुबेरिया के नरेंद्र मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर कई लोग विरोध करते भी नजर आए। बताया जा रहा है कि वहां पर रेल मार्ग भी प्रभावित हो गया है। वहीं, इस समय दक्षिण पूर्व रेलवे की सेवा बंद हो गई है।

हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में लगाई आग

ये भी पढ़ें- Prophet Muhammad Row : दिल्ली में जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर विरोध-प्रदर्शन, नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संबंधित खबरें...

Back to top button