भोपालमध्य प्रदेशशिक्षा और करियर

MP में जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के भरे जाएंगे पद… 1979 पदों पर निकली वैकेंसी

मध्यप्रदेश में युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने 1979 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए उम्मीदवार 20 जनवरी से 3 फरवरी 2023 के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही 20 जनवरी से 8 फरवरी 2023 तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती

वनरक्षक – 1772 (708 पद ओपन भर्ती से भरे जाएंगे)

योग्यता

किसी भी विषय से 12वीं पास।

आयु-सीमा

18 से 33 साल। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन

लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट।

फिजिकल टेस्ट

पुरुष कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 25 किमी और महिला कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 14 किमी चलना होगा

क्षेत्ररक्षक – 140 (56 पद ओपन भर्ती से भरे जाएंगे)

योग्यता

किसी भी विषय से 12वीं पास।

आयु-सीमा

18 से 33 साल। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन

लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट।

फिजिकल टेस्ट

पुरुष कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 25 किमी और महिला कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 14 किमी चलना होगा।

जेल प्रहरी – 67 (37 पद ओपन भर्ती से भरे जाएंगे)

योग्यता

किसी भी विषय से 12वीं पास।

आयु-सीमा

18 से 33 साल। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।

सैलरी

5200-20200 +1900 ग्रेड पे।

11 मई 2023 से शुरू होगी परीक्षा

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) के 1979 पदों की परीक्षा 11 मई 2023 से शुरू होगी। परीक्षा 100 नंबर की होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इन पदों पर उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए 520 रुपए फीस जमा करनी होगी। जबकि, SC/ST/OBC और दिव्यांगों के लिए 250 रुपए फीस का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें- मदरसों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों को नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप, केंद्र सरकार ने लगाई रोक

संबंधित खबरें...

Back to top button