ढाका में 10 घंटे से फंसी भारतीय आर्चरी टीम :तकनीकी समस्या के चलते रद्द हुई फ्लाइट, घटिया धर्मशाला में ठहराया

Follow on Google News
तकनीकी समस्या के चलते रद्द हुई फ्लाइट, घटिया धर्मशाला में ठहराया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन आर्चरी चैंपियनशिप से लौट रही भारतीय तीरंदाजी टीम के 11 प्लेयर सोमवार रात करीब 10 घंटे तक ढाका में फंसे रहे। इनमें 2 नाबालिग शामिल थे। इनकी फ्लाइट कई बार लेट हुई, जिसे अंत में रद्द कर दिया। इस दौरान उन्हें बिना सुरक्षा के ढाका की हिंसा प्रभावित सड़कों से एक लोकल बस में ले जाया गया। फिर एक बेहद खराब धर्मशाला में ठहराया गया। 

    कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक ने दी जानकारी

    भारत के अनुभवी कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने PTI से बाचतीच में कहा कि वे शनिवार को रात 9.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने ढाका एयरपोर्ट पहुंचे थे। 15 नवंबर की रात 10:05 उनकी फ्लाइट की। लेकिन, विमान में बैठने के बाद बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रद्द की जा रही है।

    घटिया धर्मशाला में ठहरी टीम

    अभिषेक ने टीम के रात्रि विश्राम की जानकारी देकर बताया कि जिस 'धर्मशाला में हमें ठहराया गया, वहां छह बिस्तरों वाला एक कमरा था और केवल एक गंदा टॉयलेट था, जिसमें नहाना भी मुश्किल था।' उनके साथ सीनियर खिलाड़ी ज्योति सुरेखा और ओलिंपियन धीरज बोम्मादेवरा भी थे।' इतना ही नहीं एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद प्लेयर्स की परेशानी और बढ़ गई। दरअसल टीम को  बिना खिड़की वाली स्थानीय बस में ठूंस दिया गया था।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts