तांत्रिक के झांसे में आई विवाहिता, छह लाख नकद और सोने के जेवर लेकर फरार

तांत्रिक के झांसे में आई विवाहिता, छह लाख नकद और सोने के जेवर लेकर फरार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के खारचा इलाके में रहने वाले एक कथित तांत्रिक द्वारा भागीरथपुरा निवासी एक विवाहित महिला को तंत्र-मंत्र और इलाज के नाम पर अपने झांसे में लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तांत्रिक महिला को मानसिक रूप से प्रभावित कर उसके घर में रखे करीब छह लाख रुपये नकद और लगभग पांच तोला सोने के जेवर लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि यह तांत्रिक पहले महिला के घर में आना-जाना करता था और परिवार के कार्यक्रमों, यहां तक कि जन्मदिन समारोह में भी शामिल हो चुका था।

     पति लाइनमैन, दो बच्चों की मां है पीड़िता

    फरियादी अरुण कौशल ने बताया कि उनकी शादी करीब 18 वर्ष पहले खारचा  निवासी रीना कौशल से हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भागीरथपुरा में रह रहे थे। अरुण एमपीईबी में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं और उनके एक बेटा तथा एक बेटी हैं। अरुण के अनुसार, उनकी पत्नी रीना को कई वर्षों से पेट दर्द की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए कई डॉक्टरों को दिखाया गया, लेकिन कोई विशेष राहत नहीं मिली। 

    इलाज के बहाने मायके गई, पैसों की मांग की

    अरुण ने बताया कि दिसंबर माह में रीना ने इलाज के नाम पर अपने मायके खारचा  जाने की बात कही। मायके पहुंचने के कुछ दिनों बाद रीना ने फोन कर 55 हजार रुपये की जरूरत बताई। इस पर अरुण ने अपनी साली के खाते में ऑनलाइन माध्यम से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जनवरी माह में रीना वापस अपने ससुराल भागीरथपुरा लौट आई।

     2 फरवरी को घर से अचानक लापता हुई महिला

    मामले में मोड़ 2 फरवरी को आया, जब अरुण रोज़ की तरह अपनी ड्यूटी पर चले गए और दोनों बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर में जब बच्चे स्कूल से लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। बड़ी बेटी परी ने यह जानकारी अपनी दादी को दी, जिन्होंने तुरंत अरुण और उसके छोटे भाई अंतिम को फोन किया। अरुण ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण घर नहीं पहुंच सके, जिसके बाद अंतिम मौके पर पहुंचा और इलाके में भाभी की तलाश शुरू की।जिसक एबद उन्होंने बाणगंगा थाने पर पुलिस से शिकायत कर गुमशुदगी दर्ज करवाई हैं।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts