हर-हर महादेव से गूंजा सीहोर, अंतिम सोमवार को 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे; मंगलवार को 11 किमी चलेगी भव्य कांवड़ यात्रा
सावन के अंतिम सोमवार को कुबेरेश्वर धाम में करीब 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे। आज सुबह 9 बजे सीवन नदी तट से 11 किमी लंबी कांवड़ यात्रा निकलेगी। 100 से अधिक सेवा स्टॉल, 1200 जवान और मेडिकल कैंप तैनात हैं।
Sunil Sharma
24 Aug 2026


























