मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, बारिश में रनवे पर फिसला कोच्चि से आया Air India का प्लेन, सभी यात्री सुरक्षित
मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2744 भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय रनवे पर फिसल गई। इस हादसे में विमान के तीनों टायर फट गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Mithilesh Yadav
21 Jul 2025



























