ताजा खबरराष्ट्रीय

तुनिषा सुसाइड केस में आरोपी शीजान को मिली जमानत, वसई कोर्ट ने 1 लाख के बॉन्ड पर किया रिहा

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में मुख्य आरोपी शीजान खान कोर्ट ने जमानत दे दी है। वसई कोर्ट ने 1 लाख के बॉन्ड पर उन्हें जमानत दी है, हालांकि शीजान को देश से बाहर जाने पर पाबंदी है। तुनिषा ने 24 दिसंबर 2022 को शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तुनिषा की मां की शिकायत पर शीजान को 25 दिसंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वो तभी से जेल में बंद था। काफी समय से शीजान की जमानत याचिका खारिज हो रही थी।

महाराष्ट्र में कफ सिरप बनाने वाली 6 कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड

मुंबई। महाराष्ट्र में नियमों के उल्लंघन के आरोप में कफ सिरप बनाने वाली 6 कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। सरकार ने विधानसभा में कहा कि, इन कंपनियों ने लाइसेंस के नियमों का पालन नहीं किया है, इसलिए यह कार्रवाई की गई है।

बता दें कि, उज्बेकिस्तान में कफ सिरप से कथित रूप से 18 बच्चों की मौत के मामले में नोएडा स्थित दवा कंपनी के 3 अधिकारियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, दवा के नमूनों के मानकों पर खरा नहीं पाए जाने के बाद गाजियाबाद के ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर थाना फेस-3 में मामला दर्ज किया गया। इसमें भारतीय कंपनी मैरियन बायोटेक के दो डायरेक्टर सहित पांच लोगों के नाम थे।

भूकंप के तेज झटकों से कांपी न्यूजीलैंड की धरती, 6.9 रही तीव्रता

तुर्किए और सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बाद से कई दूसरे देशों में भी लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं। न्यूजीलैंड में शनिवार (4 मार्च) को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। युनाइटेड स्टेट ज्योलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि यह भूकंप केर्माडेक आइसलैंड क्षेत्र में आया। यूएसजीएस ने बताया कि, भूकंप का केंद्र सतह से 152 किलोमीटर नीचे था। अबतक सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

कोलकाता में कांग्रेस नेता कौस्तव बागची गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेता और वकील कौस्तव बागची को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक प्राइवेट टेलीविजन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में यह गिरफ्तारी हुई है। उनके खिलाफ कोलकाता के बर्टोला पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज की गई थी।

कोलकाता पुलिस का दावा है, उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 354ए, 504, 505, 509, 506 और 153 के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांग्रेस नेता कौस्तव बागची राज्य की राजनीति में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ कई बार आवाज उठाते हुए नजर आए हैं।

कर्नाटक के पूर्व CM समेत कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में

कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, कर्नाटक लोकायुक्त की एंटी करप्शन विंग ने हाल ही में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे के बेंगलुरु स्थित ठिकानों पर छापा मारकर आठ करोड़ रुपए की नकदी बरामद की थी। इसी को लेकर कांग्रेस भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस विरोध कर मांग कर रही थी कि भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्‍पा की गिरफ्तारी की जाए। बता दें कि, 2 मार्च को बीजेपी विधायक के बेटे प्रशांत को 40 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। वहीं अगले दिन उसके घर से 6 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए।

क‍िसानों के ल‍िए बड़ी खुशखबरी, केंद्र सरकार ने नैनो DAP को दी मंजूरी

नई दिल्ली। कृषि क्ष्रेत्र के ल‍िए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत सरकार ने नैनो यूरिया के बाद अब इफको नैनो ल‍िक्व‍िड 𝗗𝗔𝗣 को भी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, ‘उर्वरक में आत्मनिर्भरता की तरफ एक ओर बड़ी उपलब्धि। भारत सरकार ने नैनो यूरिया के बाद अब नैनो 𝗗𝗔𝗣 को भी मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री पीएम मोदी जी के विजन आत्मनिर्भर भारत के तहत, यह सफलता किसानों को अत्यधिक लाभ देने वाली है। अब एक बैग DAP भी, एक बोतल DAP के रूप में मिलेगा।’

संबंधित खबरें...

Back to top button