सिवनी सीएमएचओ का अजब-गजब कारनामा, एमपीडब्ल्यू को सौंप दिया ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर का प्रभार
सिवनी जिले के बरघाट सिविल अस्पताल में एमपीडब्ल्यू जयपाल परते को ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) का प्रभार सौंपने पर सवाल उठ रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के 2015 के दिशा-निर्देशों में प्रभार सौंपने की अलग व्यवस्था बताई गई थी। वहीं, सीएमएचओ पंकज दुबे ने एमपीडब्ल्यू को सहयोग के लिए जिम्मेदारी देने की बात कही है।
Sanjay Tiwari
13 Oct 2026

























