दमोह में Tourism Quiz-2026 का रोमांच, 141 टीमों ने आजमाया ज्ञान; जबेरा की सांदीपनि विद्यालय टीम बनी विजेता
सांदीपनि विद्यालयदमोह में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की Tourism Quiz-2026 में 141 स्कूल टीमों ने हिस्सा लिया। ऑडियो-विजुअल राउंड के बाद सांदीपनि विद्यालय जबेरा ने पहला स्थान हासिल किया। क्विज में MP की प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े सवाल पूछे गए। विजेता छह टीमों को 500 किलोमीटर तक शैक्षणिक पर्यटन भ्रमण का अवसर मिलेगा। जबेरा अव्वल
Dheeraj Jonsan
8 Aug 2026


























