आसमान तक उठता रहा धुआं!ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 8 दुकानें जलकर राख
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते 8 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची 30 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Garima Vishwakarma
16 May 2026


























