
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज सामने आई है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। एक्ट्रेस बिपाशा 43 साल की उम्र में मां बनी हैं। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।
फैंस कर रहें नन्ही परी की झलक पाने का इंतजार
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट तो शेयर नहीं किया। लेकिन, कपल की टीम की तरफ से यह जानकारी फैंस को दी गई है और बताया गया है कि बिपाशा और करण के घर नन्ही परी आई है, जिसके बाद से ही बिपाशा और करण को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स न्यू मॉम बिपाशा और न्यू डैड करण को जमकर बधाई दे रहे है। हालांकि, अब हर कोई बिपाशा की नन्ही परी की एक झलक पाने का इंतजार कर रहा है।
अगस्त में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर चौंकाया
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इस साल अगस्त में फैंस को खुशखबरी दी थी कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है. इंस्टाग्राम पर बिपाशा ने अपने बेबी बंप की फोटो शेयर कर फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने खुलासा किया था कि उनका दो का परिवार अब तीन सदस्यों का परिवार बनने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस और फॉलोवर्स को प्यार और प्रार्थना के लिए आभार जताया था।
बिपाशा-करण की 2016 में हुई थी शादी
बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले कुछ सालों से दोनों चाह रहे थे कि उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजे। इससे पहले एक इंटरव्यू में बिपाशा बसु ने शेयर किया था कि वह कोरोना महामारी से पहले से बेबी के लिए ट्राय रहे थे, लेकिन फिर महामारी की चपेट में आने के बाद उन्होंने इस आइडिया को छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, 2021 में हमने फिर से ट्राय करने का फैसला किया, और गॉड ग्रेस से हमारी विश पूरी हुई।