भोपाल में 10 लाख साल पुरानी सामग्री की उम्र जांचने की सुविधा, उज्जैन बनेगा साइंस सिटी, 237 करोड़ की लागत से आकार लेगा डीप टेक रिसर्च पार्क
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में प्रदेश की पहली डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। यहां 10 लाख वर्ष तक पुरानी सामग्री की आयु का वैज्ञानिक निर्धारण हो सकेगा। वहीं उज्जैन में 237 करोड़ रुपए की लागत से 100 एकड़ में डीप टेक रिसर्च एवं इनोवेशन पार्क बनाया जाएगा। इसमें अंतरिक्ष विज्ञान, क्वांटम कंप्यूटिंग, कृषि तकनीक और भारतीय ज्ञान परंपरा पर शोध होगा।
Naresh Bhagoria
23 Nov 2026































