डिप्टी सीएम के ओएसडी का केस- आबकारी उपायुक्त प्रमोद झा पर पहले से आरोप, उन्हीं से कराई दीपम रायचुरा की जांच
ग्वालियर में फर्जी एफडीआर और अमान्य बैंक गारंटी के आधार पर शराब दुकानों के ठेके स्वीकृत करने के मामले में जिला आबकारी अधिकारी दीपक रायचुरा को निलंबित किया गया है। आबकारी आयुक्त द्वारा जांच की जिम्मेदारी उपायुक्त प्रमोद कुमार झा को सौंपने पर सवाल उठ रहे हैं। झा के खिलाफ पूर्व के शराब ठेका मामलों, राजस्व नुकसान और संपत्ति संबंधी शिकायतों की जांच की मांग भी सामने आई है।
Naresh Bhagoria
14 Oct 2026

























