‘खेत बचाओ अभियान’ आज से होगा शुरू!वैज्ञानिक पहुंचेंगे गांव-गांव, किसानों से सीधा संवाद करेंगे शिवराज चौहान
देशभर में कृषि सुधार और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए 1 जून से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से होगी। इसका उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, मिट्टी की सेहत, जल संरक्षण और नकली खाद बीज की पहचान के बारे में जागरूक करना है। यह अभियान खेती को अधिक सुरक्षित और लाभकारी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Aditi Rawat
1 Jun 2026


























