ताजा खबरराष्ट्रीयशिक्षा और करियर

JEE Main Topper List: टॉपर लिस्ट में राजस्थान से सबसे ज्यादा नाम शामिल, 14 छात्रों ने किया कमाल

JEE Main Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 11 फरवरी 2025 को JEE Main 2025 के सत्र-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा में 100% स्कोर करने वाले 14 छात्रों की सूची सामने आई है, जिसमें सबसे ज्यादा टॉपर्स राजस्थान से हैं। उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

राजस्थान के सबसे ज्यादा टॉपर्स

इस बार JEE Main 2025 Session-1 में 14 छात्रों ने 100% स्कोर हासिल किया है। इनमें से सबसे ज्यादा 5 छात्र राजस्थान से हैं। इनके अलावा दिल्ली और उत्तर प्रदेश से 2-2 छात्र, जबकि गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 1-1 छात्र टॉपर लिस्ट में शामिल हैं।

JEE Main Topper List: पेपर-1 के सभी 14 टॉपर्स के नाम

क्रम संख्या नाम राज्य
1 आयुष सिंघल राजस्थान
2 कुशाग्र गुप्ता कर्नाटक
3 दक्ष दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)
4 हर्ष झा दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)
5 राजित गुप्ता राजस्थान
6 श्रेयस लोहिया उत्तर प्रदेश
7 सक्षम जिंदल राजस्थान
8 सौरव उत्तर प्रदेश
9 विशाद जैन महाराष्ट्र
10 अर्णव सिंह राजस्थान
11 शिवेन विकास तोशनीवाल गुजरात
12 साई मनोगना गूथिकोंडा आंध्र प्रदेश
13 ओम प्रकाश बेहरा राजस्थान
14 बानी ब्रता माजी तेलंगाना

JEE Main 2025: परीक्षा और उपस्थिति

  • JEE Main सत्र-1 पेपर-1 (B.E./B.Tech) की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी।
  • परीक्षा 304 शहरों के 618 परीक्षा केंद्रों पर हुई।
  • इस परीक्षा के लिए 13,11,544 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 12,58,136 (95.93%) छात्र उपस्थित हुए।

पेपर-2 का रिजल्ट जल्द

फिलहाल NTA ने केवल JEE Main Paper-1 (B.E./B.Tech) का रिजल्ट जारी किया है। पेपर-2 (B.Arch & B.Planning) के नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें...

Back to top button