सीहोर: गीली मिट्टी में जूते के निशान से पकड़ा गया शातिर चोर, पुलिस ने बरामद किए जनपद उपाध्यक्ष के घर से चोरी गए 20.75 लाख के गहने
सीहोर के अहमदपुर में दशहरे की रात जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ललता प्रसाद दांगी के घर से 20.75 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सर्विलांस से बचने के लिए मोबाइल घर पर छोड़ दिया था, लेकिन घटनास्थल पर मिले जूतों के निशान से पुलिस उस तक पहुंच गई। पुलिस ने 16 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी सहित चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया।
Sunil Sharma
23 Nov 2026































