हिमाचल बोर्ड का बड़ा फैसला, अब 9वीं और 11वीं में ही होगा छात्रों का पंजीकरण
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने छात्रों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 10वीं और 12वीं में नहीं, बल्कि 9वीं और 11वीं कक्षा में किया जाएगा। बोर्ड ने यह व्यवस्था परीक्षा के समय होने वाली तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतों को कम करने के लिए लागू की है।
Rohit Sharma
25 Aug 2026


























