डिंडौरी में लापरवाही-निगवानी ओपन कैप में सड़ी 15 हजार बोरी धान, बोरों में ही उगे पौधे
डिंडौरी के निगवानी वेयरहाउस ओपन कैप में रखरखाव के अभाव में करीब 15 हजार बोरी धान खराब हो गई। बारिश, सीलन और चूहों के कारण बारदाने गल गए और कई बोरियों में धान अंकुरित हो गई। वर्ष 2022 में खरीदी के बाद समय पर उठाव नहीं होने को बर्बादी की प्रमुख वजह बताया गया है।
Naresh Bhagoria
25 Aug 2026


























